State News
कन्या शाला में सरस्वती योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया 29-Mar-2022

भाटापारा विधानसभा छेत्र के बनसाकरा  छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के गृहग्राम हैं वहाँ कन्या शाला में सरस्वती योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसमे  छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व बलौदाबाजार जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रामबिलास साहू  , जिला साहू संघ रायपुर के पुर्व उपाध्यक्ष एवँ तहसील साहू संघ के पुर्व अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता / प्रदेश महामंत्री ए दास साहू , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिमगा के प्रभारी महामंत्री व एल्डरमेन हिरेन्द्र कौसले ,  बनसांकरा सरपंच अभिषेक साहु ,शाला विकास समिति के  अध्यक्ष देवकुंवर साहु, पुर्व जनपद सदस्य  फूलबाई धृतलहरे  , लाला वर्मा , पुर्व उप सरपंच रुपलाल साहू  करोड़ पति जीवन बीमा एजेंट व जिला कांग्रेस के महामंत्री हेम लाल साहू किरवई , भुनेश्वर साहू व कन्या शाला के प्राचार्य अरविंद श्रीवास्तव व  कन्या शाला के  समस्त स्टाफ उपस्थित थे। छात्राओं के बीच सायकिल को लेकर जबरदस्त खुशी का माहौल था। अब अगले दिन से छात्राओ को पैदल स्कूल नही आना पड़ेगा। क्योंकि छात्राओ को साइकिल का वितरण कर दिया गया हैं।



RELATED NEWS
Leave a Comment.