Sports News
नारायणपुर : विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न - विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत 18-Jan-2019

 खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलो इंडिया योजनांतर्गत बीते 16 जनवरी से चली आ रही नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन आज शाम हुआ। नारायणपुर विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। वहीं ओरछा विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन कस्तूरबा गांधी खेल मैदान में हुआ। इस विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में व्हालीबाल, रस्सा खींच, कबड्डी, 100 मीटर से लेकर 1500 मीटर दौड़ सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। वहीं ‘‘ रन फॉर डेव्लपमेंट’’ 3 किलोमीटर की दौड़ का भी आयोजन किया गया। नारायणपुर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में व्हालीबॉल महिला वर्ग में भरण्डा की टीम ने नारायणपुर को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। व्हालीबॉल पुरूष वर्ग में बेनूर की टीम विजेता और उपविजेता छोटेडोंगर की टीम रही। रस्सा खींच महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर रेमावंड की टीम और दूसरे स्थान पर नारायणपुर की टीम रही। पुरूष वर्ग में धौड़ाई की टीम प्रथम और द्वितीय स्थान पर भरण्डा रही। कबड्डी महिला वर्ग में पहला स्थान गढ़बेंगाल और दूसरे स्थान पर भरण्डा की टीम रही। पुरूष वर्ग में पहला स्थान धौड़ाई और दूसरा स्थान नारायणपुर ने प्राप्त किया। इसी प्रकार महिला एवं पुरूष वर्ग के 100 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में विजयी प्रतिभागियों को को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार रन फार डेव्हलपमेंटर 3 किलोमीटर की दौड़ पुरूष वर्ग मेंपहला स्थान सुखनाथ कचलाम एवं महिला वर्ग में पहला स्थान रमीला कचलाम ने प्राप्त किया। वी तीरंदाजी पुरूष वर्ग में लक्ष्मण कर्मा ने प्रथम और पवन कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग में सुशीला पोटाई पहलेे स्थान पर और कुमारी कसाय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विकासखंड स्तरीय ख्ेाल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर मंडावी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधी श्री राजेश दीवान, राघवेन्द्र मानिकपुरी, श्री संतोष राव के अलावा खेल प्रभारी श्री मनोज बागड़े, संकुल समन्वयक, खेल अनुदेशक सहित खिलाड़ी छात्र-छात्रायें उपस्थित थे। 



RELATED NEWS
Leave a Comment.