Rajdhani
  • रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की दी बधाई...

     रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराजा अग्रसेन जयंती की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि  महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रभक्त थे। लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था, आर्थिक समरूपता और समाजिक समानता उनके जीवन मूल्य रहे। बघेल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग पर चलकर हम समाज को समृद्ध और सशक्त बनाने का संकल्प लें साथ ही समाज में आपसी प्रेम और सदभाव का वातावरण बनाएं। 

  • पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया

    रायपुर |पूर्व मंत्री बृजमोहन ने अग्रवाल शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत शत नमन किया कहा देश की आज़ादी का सपना संजोये भारत माता का जयघोष करते हुए वह हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया।देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत शत नमन..

     

    देश की आज़ादी का सपना संजोये भारत माता का जयघोष करते हुए वह हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गया।
    देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें शत शत नमन..

    View image on Twitter
  • बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को जन्मदिवस की बधाई दी...

     रायपुर। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी। कहा- आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो यही ईश्वर से कामना है।

     

    स्वर कोकिला भारत रत्न दीदी @mangeshkarlata जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हो यही ईश्वर से कामना है।

    View image on Twitter
  • BREAKING NEWS: चित्रकोट उपचुनाव : कांग्रेस ने राजमन बेंज़म को बनाया उम्मीदवार...

    चित्रकोट : कांग्रेस ने चित्रकोट विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने चित्रकोट विधान सभा उपचुनाव के लिए राजमन बेंज़म को उम्मीदवार बनाया है। दीपक बैज के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी सीट.इसके साथ ही कांग्रेस ने असम, और पुदुचेरी की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की।

  • रायपुर: रवि भवन में पुलिस छापा…मोबाइल दुकान से भारी मात्रा में डुप्लीकेट पॉवरबैंक और बैटरी बरामद…तीन गिरफ्तार…

    रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित रवि भवन के एक मोबाइल दुकान में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। मौदहापारा और गोलबाजार थाने की संयुक्त पुलिस टीम हिंगलाज मोबाइल एंड एक्सेसरीज में छापा मारने पहुंची। वहां भारी मात्रा में डुप्लीकेट पॉवर बैंक और बैटरी बरामद हुई है। पुलिस टीम ने दुकान से नकली पावर बैंक बेचने वाले तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

  • रायपुर : छत्तीसगढ़ में यादगार तरीके से मनायी जाएगी गांधी की 150वीं जयंती... मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे राज्य में होंगे विशेष आयोजन...

                                                   विधानसभा का विशेष सत्र, पदयात्रा और चार बड़ी योजनाओं का होगा शुभारंभ...

    रायपुर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को खास और यादगार बनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। ये आयोजन दो अक्टूबर, 2019 से शुरु होकर दो अक्टूबर, 2020 तक चलेंगे। महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस दो अक्टूबर से छत्तीसगढ़ विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत कर गांधी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया जाएगा। गांधी जी की छत्तीसगढ़ यात्रा सहित देश की आजादी के लिए किए गए आन्दोलन और जनजागरण के कार्यो की स्मृतियों पर आधारित प्रदर्शिनी छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा दो अक्टूबर से प्रदेश में चार बड़ी महत्वपूर्ण योजनाएं भी प्रारंभ की जा रही हैं जो प्रदेशवासियों के बेहतर पोषण और स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। आगामी दो अक्टूबर से प्रदेश में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना और सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा।
     गांधी जयंती के दिन सुबह 8 बजे बच्चा-बच्चा गांधी थीम पर एक हजार बच्चे बापू की वेशभूषा में शहर के जयस्तंभ चौक से गांधी मैदान तक पदयात्रा निकालेंगे। इसके बाद चार अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक धमतरी जिले के कण्डेल से रायपुर तक पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इसे ‘गांधी विचार यात्रा’ का नाम दिया गया है। इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित बड़ी संख्या में प्रदेश के जनप्रतिनिधि और नागरिकगण शामिल होंगे। कंडेल में किसानों का नहर सत्याग्रह चल रहा था जिसमें भाग लेने के लिए गांधी जी रायपुर तक पहुंचे थे, तभी किसानों की मांगें मान ली गईं थीं। यह पदयात्रा 11 से 17 अक्टूबर तक प्रदेश के हर ब्लॉक में ‘गांधी विचार यात्रा’ के ही नाम से पदयात्राएं की जाएंगी।गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर साल भर प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में भी बड़े पैमानें में विविध आयोजन कर छात्रों को गांधी जी के आदर्शो और विचारों से अवगत कराया जाएगा। इसमें निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

  • रायपुर : पुलिस अकादमी चंदखुरी में दीक्षांत समारोह 29 सितम्बर को.. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे मुख्य अतिथि...

    रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में प्रशिक्षणरत् उप पुलिस अधीक्षक (नवम सत्र) एवं उप निरीक्षक परिवहन, दूरसंचार (द्वितीय सत्र) का दीक्षांत परेड समारोह 29 सितम्बर (रविवार) को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। कार्यक्रम में गृह मंत्री  ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत परेड समारोह में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित होंगे।

  • रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी...

    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में लोग नौ दिन तक नारी शक्ति की स्वरूप देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते और व्रत रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहा भी गया है जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के मान-सम्मान, गौरव को बनाए रखने और उनके विरूद्ध हिंसा के विरोध का संकल्प लें। उन्होंने नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रणाम करते हुए प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। 

  • रायपुर :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां शहरी नवाचारों पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया..

    रायपुर : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज यहां शहरी नवाचारों पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने रायपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने में सभी की सहभागिता की जरूरत बतायी। इस कार्यशाला में नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए विश्वभर में किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा होगी। इस कार्यशाला में देश-विदेश से आए एक्सपर्ट शहर विकास पर अपना राय देंगे। कार्यशाला में रायपुर के महापौर  प्रमोद दुबे सहित देश-विदेश से आए प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। 

     

  • BREAKING NEWS:  राज्यपाल से मिलने पहुँचे BJP का प्रतिनिधि मंडल...BJYM नेताओं पर FIR मामले पर करेंगे राज्यपाल से करेंगे चर्चा...

    रायपुर:  राज्यपाल से मिलने पहुँचे BJP का प्रतिनिधि मंडल...BJYM नेताओं पर FIR मामले पर करेंगे राज्यपाल से करेंगे चर्चा BJYM प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के ख़िलाफ़ हुई है FIR....पिछले दिनों शक्कर कारख़ाने के मुद्दे पर किए थे SDM office का घेराव.

  •  पत्रकार वार्ता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम...दोपहर 3:30 राजीव भवन में संवाददाताओं से करेंगे चर्चा...

    रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 3:30 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के प्रथम तल में स्थित पत्रकार वार्ता कक्ष  में संवाददाताओं से चर्चा करेंगे.

  • पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अमर शहीद वीर भगत सिंह की जयंती पर किया नमन...

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मुखमंडल पर निर्भयता व व्यक्तित्व में क्रांतिकारी विचारधारा लिए स्वाधीनता संग्राम में सिंघनाद करने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतभूमि पर उनकी वीरगाथाएं सदैव ही देश के युवाओं को मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

     

     

     

    मुखमंडल पर निर्भयता व व्यक्तित्व में क्रांतिकारी विचारधारा लिए स्वाधीनता संग्राम में सिंघनाद करने वाले शहीद-ए-आज़म जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतभूमि पर उनकी वीरगाथाएं सदैव ही देश के युवाओं को मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

    View image on Twitter
     

    मुखमंडल पर निर्भयता व व्यक्तित्व में क्रांतिकारी विचारधारा लिए स्वाधीनता संग्राम में सिंघनाद करने वाले शहीद-ए-आज़म जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतभूमि पर उनकी वीरगाथाएं सदैव ही देश के युवाओं को मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

    View image on Twitter
    Dr Raman Singh @drramansingh
     

    मुखमंडल पर निर्भयता व व्यक्तित्व में क्रांतिकारी विचारधारा लिए स्वाधीनता संग्राम में सिंघनाद करने वाले शहीद-ए-आज़म जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भारतभूमि पर उनकी वीरगाथाएं सदैव ही देश के युवाओं को मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने की प्रेरणा प्रदान करती रहेंगी।

    View image on Twitter