Rajdhani
  • सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में 52 करोड़ की लागत से बने गोंदवारा रेलवे ओवरब्रिज का किया लोकार्पण...

    रायपुर। गोंदावारा रेलवे ओवरब्रिज का शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकार्पण किया। ओवरब्रिज उरकुरा सरोना बायपास रेल क्रांसिग पर बनाया गया है। इस ओवर ब्रिज के बन जाने से लोगों को सुविधा मिलेगी और क्रासिंग पर रेलवे फाटक बंद होने पर खड़े रहने से छुटकारा मिलेगा। बता दें कि गोंदवारा रेलवे ओव्हरब्रिज का निर्माण रेलवे क्रासिंग गोंदवारा गेट में गुढ़ियारी-गोंदवारा मार्ग पर किया गया है। गोंदवारा रेलवे ओवरब्रिज का की कुल लम्बाई 475 मीटर तथा चौड़ाई 13 मीटर है और इसके निर्माण में 51 करोड़ 62 लाख रूपए की लागत आई है।

     
  • पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि...

    रायपुर। पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि हम सब अपार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के सहभागी हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव मोतीलाल वोरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मंत्री मो. अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री प्रेमसाय सिंह, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री उमेश पटेल, मंत्री गुरू रूद्र कुमार, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, सहित अन्य नेताओं ने भी पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक...

    रायपुर | बृजमोहन अग्रवाल ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक भाजपा के हमारे वरिष्ठ नेता पूर्व वित्त मंत्री श्रध्येय अरुण जेटल जी के निधन की खबर हृदय विदारक है। सुप्रीम कोर्ट के एक सफल वकील, एक जनप्रिय राजनेता व बेहतर संगठनकर्ता के रूप में वे सदा याद किए जाएंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
    ॐशांति…

     
  • पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक...

    रायपुर। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि- पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन का समाचार दु:खद है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने हेतु प्रार्थना करता हूं। बता दें कि देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज शनिवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया।  वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी जन्माष्टमी की बधाई...

    रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी है. सीएम ने ट्वीट कर ‘सभी प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है. इसके साथ ही उन्होंने इस उत्सव को धूम-धाम से मनाने की बात कही है. ताकि भगवान कृष्ण की कृपा प्रदेश पर बनी रहे.

  • रायपुर : चोरी की नियत से एटीएम में तोड़फोड़... आरोपी फरार...

    रायपुर। राजधानी के मौदहापारा थाना इलाके के रजबंधा मैदान स्थित एटीएम में तोड़फोड़ की कोशिश की गई है। आरोपियों ने चोरी की नियत से एटीएम में तोड़फोड़ की लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मौदहापारा थाना पुलिस ने बताया सूचना पर टीम को तस्दीक के लिए रवाना किया गया है। एटीएम के गार्ड ने सूचना दी। गार्ड ने पुलिस को बताया कि तबीयत खराब होने के कारण वह रात डेढ़ बजे चला गया था। आशंका है कि आरोपियों ने रात डेढ़ बजे के बाद से सुबह के बीच घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपियों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया। बताया गया कि रजबंधा मैदान स्थित समवेत शिखर बिल्डिंग में लगे एसबीआई के एटीएम को तोडऩे का प्रयास किया गया। आरोपियों ने एटीएम के बाहर लगे कैमरे का तार काटा और फ्रंट कैमरे को तोडऩे की कोशिश की लेकिन तोड़ नहीं सके तो उसे मोड़ दिया। एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी एनआईएसए के कर्मचारी सूचना पर पहुंचे। सुबह कर्मचारी भूपेन्द्र ने एटीएम चेक किया और आला अधिकारियों को सूचना दी।

  • सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए तबादले...देखें 149 की लिस्ट जारी...

    रायपुर। भूपेश सरकार की ओर से इन दिनों लगातार विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जा है। इसी कड़ी में सरकार ने अब उच्च शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इनमें  कुल 149 स्नातकोत्तर प्राचार्य, स्नातक प्राचार्य, प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापक और क्रीड़ा अधिकारी शामिल है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग के अवर सचिव रविन्द्र कुमार मेढेकर ने आदेश जारी किया है।

     

     

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

    भूपेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में किए बंपर तबादले, देखें 149 की लिस्ट जारी... 

  • रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल कांकेर और राजनांदगांव के दौरे पर...

    रायपुर:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 24 अगस्त को कांकेर और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां शासकीय नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा वहां गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। बघेल शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।

     
  • रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल को जन्म दिवस पर बधाई देने उमड़ा जनसैलाब...

    रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिवस पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, ईष्ट मित्रों, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।  

      

      सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा । बड़ी संख्या में लोगों ने गुलदस्ते, हल, स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल भेंट कर मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व सांसद  करुणा शुक्ला, विधायक  धनेद्र साहू, विधायक  देवेंद्र यादव और अनेक जनप्रतिनिधि शामिल थे। इसके अलावा राज्य प्रशासन के मुख्य सचिव सुनील कुजूर, अपर मुख्य सचिव  सी.के. खेतान, अपर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी  डी एम अवस्थी, अशोक जुनेजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई दी।

  • रायपुर : मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ के 40 समाजों के प्रतिनिधियों ने दी जन्मदिन की बधाई...

    रायपुर  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने राज्य के 40 छत्तीसगढ़िया समाजों के प्रतिनिधि रायपुर पहुचें। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में बघेल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज, कुर्मी समाज, यादव समाज सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बधाई देने आए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, युवा और बच्चे उनसे मिलने आए। बड़ों ने अपना आशीर्वाद मुझे दिया। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव, सर्व आदिवासी समाज के नवल सिंह मांडवी, सतनामी समाज के के.पी. खाण्डे, कुर्मी समाज के अश्वनी चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।

  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म उत्सव पर आज... जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन...

    रायपुर : माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म उत्सव पर आज सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लाखे नगर हिंद स्पोर्टिंग ग्राउंड में जिला स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।


     

  • पीएम मोदी ने दी सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन पर बधाई...

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुक्रवार को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री बघेल के स्वस्थ और सुर्दीघ जीवन की कामना की है।