Rajdhani
  • साय सरकार के तीन माह में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, न दवा, न जांच, न इलाज, मरीज़ दर दर भटकने मजबूर हैं
    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकारी अस्पतालों में मरीज को ना समुचित मात्रा में दवा मिल पा रही है, न जांच हो पा रहा है और ना ही समुचित इलाज का प्रबंध है। खबर है कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ को केंद्र से पिछले सवा माह से टीवी की दवाई की सप्लाई भी बंद कर दी गई है जिससे टीवी के मरीज बे मौत मरने मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार आने के बाद से विगत 3 महीना में प्रशासन की उपेक्षा और घोर लापरवाही के चलते 20 करोड़ से अधिक की पोलियो वैक्सीन एक्सपायर हो गई है। हितग्राहियों को वैक्सीन लगवाने, व्यवस्था करने या सुपरविजन तक की जहमत उठाना भाजपा की सरकार ज़रूरी नहीं समझती है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार की उपेक्षा के चलते ही लगभग 300 करोड़ से अधिक का टेस्ट किट विगत तीन माह के दौरान एक्सपायर होकर अनुपयोगी हो चुके हैं। भाजपा की साय सरकार का पूरा फोकस केवल नए-नए तरह के उपकरण, दवा और केमिकल खरीदी में है ताकि जमकर कमीशनखोरी की जा सके लेकिन अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने, जांच दवा और इलाज की समुचित व्यवस्था करने में विष्णु देव साय सरकार की कोई रुचि नहीं है। भाजपा के 15 साल में 4 सरकारी मेडिकल कॉलेज बने थे। कांग्रेस के विगत 5 वर्षो के कार्यकाल में 8 सरकारी नये मेडिकल कॉलेज बने। सभी जिला अस्पतालों को मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के रूप में उन्नयन किया गया था। सभी ब्लाक अस्पतालों में भर्ती की सुविधा शुरू की गयी थी। 1900 से अधिक वेलनेस सेंटर संचालित थे। कांग्रेस के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर तीन गुना अधिक बेहतर हुआ था। साय सरकार की अकर्मण्यता के चलते ही पूर्ववर्ती सरकार के दौरान संचालित हमर अस्पताल, हाट बाजार क्लिनिक, मोहल्ला क्लीनिक, शहरी स्लम चिकित्सा केंद्र में भी बदहाली का आलम है।

    प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि आयुष्मान योजना का ढोल पीटने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं की अस्पतालों का लंबित भुगतान क्यों रोका गया है? छत्तीसगढ़ के किसी भी अस्पताल में आयुष्मान योजना के तहत समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है किसी न किसी बहाने मरीजों को कार्ड से इलाज के बजाय नगद जमा करने बाध्य किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संरक्षण में आयुष्मान पर इलाज के नाम पर धोखाधड़ी और लूट मची है। विगत दिनों केन्द्र सरकार के सीएजी की रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर मृत व्यक्तियों के इलाज पर खर्च दिखाकर भारी भरकम राशि निकाली गई फर्जी कार्ड बनाए गए लेकिन वास्तविक हितग्राहियों का इलाज आयुष्मान कार्ड से नहीं हो पा रहा है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के नाम पर 25 लाख तक चिकित्सा सहायता दी जाती थी वह भी अघोषित तौर पर बंद कर दी गई है छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के लोग इलाज की सुविधा से वंचित है साय सरकार कमीशन खोरी में मस्त है।  
  •  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी के सी.एम. हाउस गृह प्रवेश में कैट शामिल हुआ

    देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सी.एम. हाउस गृह प्रवेश में कैट शामिल हुआ। टीम कैट ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उन्हे बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाँए दी।

    राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू,  अमर गिदवानी,  प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सी.एम. हाउस गृह प्रवेश में कैट शामिल हुआ। टीम कैट ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर उन्हे बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाँए दी। मुलाकात के दौरान टीम कैट ने माननीय मुख्यमंत्री जी से प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग के विकास के लिए चर्चा की गई। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कैट टीम को इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

    माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे :- अमर पारवानी, जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, वासु माखीजा, कैलाश खेमानी, अवनीत सिंह, राकेश ओचवानी, जयराम कुकरेजा, दीपक विधानी एवं विक्रांत राठौर आदि।

  • कांग्रेस देगी हर महिला को साल में 1 लाख रुपये

     कांग्रेस ने युवाओं के बाद महिलाओं, किसानों की समृद्धि के लिये पांच-पांच गारंटिया दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की महिलाओं से वादा करती है कि कांग्रेस की केन्द्र सरकार महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करेगी।
    1. जिसमें हर महिला को साल में एक लाख रू. अर्थात महिने में 8333 रू. मिलेंगे। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को महिने में मात्र 1000 रू. साल में 12000 रू. देगी। कांग्रेस की सरकार इसका 8 गुना ज्यादा महिलाओं को देगी।
    2. कांग्रेस की सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी।
    3. आशावर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकर्ताओ को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा।
    4. महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी।
    5. देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जायेगा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस महिलाओ के साथ किसानों के सुख समृद्धि के लिये 5 गारंटी देती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर :-
    1. एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। इसके लिए संसद में एक विशेष कानून पारित किया जाएगा।  डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी।
    2. किसानों के ऋण माफ़ करने और आवश्यक ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी।
    3. किसानों के फ़सलों के नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा।
    4. कांग्रेस कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति बनाएगी और उसे लागू करेगी, जिसमें किसानों के हितों की रक्षा और चिंताएं सर्वोपरि होंगी। यह स्थिर और पूर्वानुमान पर आधारित होने के साथ-साथ किसानों के हितों पर आधारित होगा।
    5. किसान जीएसटी मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छूट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने हर गरीब परिवार की एक महिला को महालक्ष्मी मान कर उनके खाते में साल के 1 लाख रू डालने का संकल्प लिया है। महिलाएं ‘घर का बैंक’ होती हैं जिनके पास गया एक-एक रुपया परिवार को मज़बूत बनाने में ही लगता है और मज़बूत परिवार ही मज़बूत समाज का आधार हैं। महिला को अब किसी के आगे हाथ फैलाने या नज़र झुकाने की ज़रूरत नहीं होगी। पढ़ाई, कमाई और दवाई का बोझ घर की महिला खुद अपने कंधों पर उठाने में सक्षम होगी। महिलाओं के हाथ में एक लाख का मतलब परिवार के सामने अचानक आई किसी विपदा से निपटने का इंश्योरेंस भी है। यह योजना बड़ी संख्या में छोटे निवेश वाले बिजनेस शुरू करने में सहायक बन कर गांव-गांव महिलाओं को उद्यमी भी बनाएगी। कांग्रेस देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए महिलाओं की आकांक्षाओं में निवेश पर विश्वास रखती है। महालक्ष्मी सिर्फ एक योजना नहीं है बल्कि आधी आबादी के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि की गारंटी है।

  • खेल अलंकरण के नाम पर झूठा श्रेय लेने की राजनीति

    खेल अलंकरण समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के दावे पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विष्णुदेव साय की वर्तमान सरकार जिन खिलाड़ियों का सम्मान कर रही है, ये सारे आयोजन पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय हुए, यहां तक कि पुरस्कृत खिलाड़ियों की यह सूची भी पूर्ववर्ती सरकार में ही तैयार हुई थी। विगत 3 महीने की साय सरकार में किसी भी खेल का एक भी आयोजन नहीं हुआ है और न ही नया कोई काम साय सरकार में शुरू कर पाए हैं बल्कि उल्टे खेल एवं युवा कल्याण के बजट में कटौती कर दी गई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय 2 साल तक कोरोना काल था, जिसके तहत किसी भी तरह के अवार्ड सेरेमनी पर प्रतिबंध लगा था। कोरोना काल के बाद से हर बड़े प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करने लगातार समारोह आयोजित होते रहे हैं। सर्वविदित है कि छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा गुजरात में आयोजित 36 में राष्ट्रीय खेल में राज्य का गौरव बढ़ाने वाले पदकवीर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों का सम्मान 23 जून 2023 को किया गया था जिसमें 16 लाख़ 35 हजार के पुरस्कार के साथ ही कई तरह की सुविधाओं की घोषणा भी की गई थी। 2018 से 23 के बीच इस तरह के और भी सम्मान समारोह आयोजित हुए छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए अच्छा वातावरण तैयार करने का काम पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने किया था छत्तीसगढ़ में दो आवासीय अकादमी के संचालन के साथ ही 21 अकादमी संचालित किए गए। कांग्रेस सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी एशियन गेम्स, राष्ट्रमंडल और राष्ट्रीय खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे। 23 जून 2023 को भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय खेलों में व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में पदक जीतने वाले 64 खिलाड़ी, विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले 89 अन्य खिलाड़ी तथा 38 प्रशिक्षक प्रबंध को सम्मानित किया था। हकीकत यही है कि विष्णुदेव साय सरकार में छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए कोई काम नहीं हुए केवल और केवल श्रेय लेने की राजनीति की जा रही है।

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के समय छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की दिशा में ऐतिहासिक काम हुए। छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट हुए, मलखंभ में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने दुनिया में इतिहास रचा, लाभांडी में अंतरराष्ट्रीय टेनिस कोर्ट का निर्माण हुआ, महासमुंद में सर्व सुविधा युक्त हॉकी और फुटबॉल स्टेडियम बने, बालोद में नया इंदौर स्टेडियम बनाया गया, अंबिकापुर में 100 करोड़ की लागत से नया इंदौर स्टेडियम पीजी कॉलेज में हॉकी स्टेडियम, कुमारी में 100 करोड़ की लागत से नया क्रिकेट स्टेडियम बना, नेहरू नगर में इंडोर स्टेडियम, नारायणपुर के मलखंब अकादमी का उन्नयन खिलाड़ियों के भोजन और प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था की गई। छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का सफल आयोजन हुआ। वर्तमान विष्णुदेव सरकार की बदनियती से अब आबंटित फंड में कटौती कर दी गई है।


    प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान ही खेल संचालनालय ने विभिन्न खेलों की खेलो इण्डिया सेंटर प्रारंभ करने का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण को भेजा गया था, जिसमें से शिवतराई बिलासपुर में तीरंदाजी सेंटर, बीजापुर में तीरंदाजी सेंटर, राजनांदगांव में हॉकी सेंटर, जशपुर में हॉकी सेंटर, गरियाबंद में व्हॉलीबॉल सेंटर, नारायणपुर में मलखम्भ सेंटर और सरगुजा में फुटबॉल खेल की खेलो इण्डिया सेंटर प्रारंभ करने की स्वीकृति भारतीय खेल प्राधिकरण से प्राप्त की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में खेलों का प्रशिक्षण अब और मजबूत होगा। इन सभी खेलो इण्डिया सेंटर्स को प्रारंभ करते हुए खेल संचालनालय द्वारा लगातार इन सेंटर्स की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से खेल अकादमी खिलाड़ी और प्रशिक्षक उपेक्षित है। अपनी नाकामियों पर परदेदारी करने के लिए विष्णु देव  साय सरकार खेल अलंकरण समारोह के नाम पर केवल राजनीति कर रही हैं।
     

  • खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अलग-अलग खेल श्रेणी में प्रतिभावान खिलाड़ियों का किया सम्मान...देखें पूरी लिस्ट
     रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में चार वर्ष बाद राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अलग-अलग खेल श्रेणी में प्रतिभावान 133 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 411 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी दिया गया। इस दौरान समारोह में बलिदान विनोद चौबे की पत्नी रंजना चौबे और बलिदान कौशल यादव की माता जी का सम्मान किया गया।

    राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। वहीं इस समारोह में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री होरा को यह सम्मान उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में खेल को विकास देने और देश समेत विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए दिया गया है।

    Khel alankaran samaroh : राज्य खेल अलंकरण समारोह : शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किए गए छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा 

     

    इन खिलाडियों को मिला पुरस्कार 

     

     

     

     

     

  • CG ब्रेकिंग : महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के साथ तबादलें...देखें लिस्ट

     रायपुर : महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन एवं तबादलें हुए है। चार जिला कार्यक्रम अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गये है। पांच सहायक ग्रेड तीन के सहायक ग्रेड 2 में प्रमोशन व तबादलें किए गये है। 8 सहायक ग्रेड 2 के सहायक ग्रेड 1 में प्रमोशन व तबादलें किए गए है। चार परियोजना अधिकारियों के प्रमोशन जिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी के पद पर किए गये है।

    देखें आदेश

     

     

     

     

     

  • नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री का इस जिले को बड़ी सौगात, 7 नगरीय निकायों के विकास के लिए दी 4.8 करोड़ रुपए की मंजूरी

    रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य के आठ नगरीय निकायों के लिए 14वें एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कुल चार करोड़ 83 लाख 81 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत सात नगरीय निकायों के लिए कुल चार करोड़ 79 लाख 68 हजार रुपए और 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए की राशि शामिल हैं।

    नगरीय निकायों में विकास कार्यों में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने ये राशि मंजूर की है। उन्होंने गुणवत्ता एवं समय-सीमा का ध्यान रखते हुए इन राशियों से प्रस्तावित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

     नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नारायणपुर नगर पालिका के लिए एक करोड़ 17 लाख चार हजार रुपए, सरगांव नगर पंचायत के लिए 15 लाख रुपए, किरोड़ीमलनगर नगर पंचायत के लिए 18 लाख रुपए, खोंगापानी नगर पंचायत के लिए 93 लाख 35 हजार रुपए, छुरा नगर पंचायत के लिए 18 लाख 98 हजार रुपए, सिमगा नगर पंचायत के लिए 53 लाख 97 हजार रुपए और सक्ती नगर पालिका के लिए एक करोड़ 63 लाख 34 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं 14वें वित्त आयोग के तहत सारंगढ़ नगर पालिका के लिए चार लाख 13 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

  • इस विकास के साथ विनाश आता है : भाजपा का कार्टून वार 4
    भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ कार्टून बनाने की प्रक्रिया जारी है इससे पहले तीन लोकसभा प्रत्याशियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्टून बनाकर जनता को उनसे बचने का आवाहन किया जा चुका है अगली कड़ी में रायपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के खिलाफ भाजपा ने आज कार्टून जारी कर स्लोगन दिया है कि इस विकास के साथ विनाश आता है | भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर रायपुर की जनता से किया आह्वान... रायपुर वासी सावधान! इस विकास के साथ विनाश आता है।
  • भाजपा ने कवर्धा पालिका अध्यक्ष पद पर जनादेश के विपरीत जाकर कब्जा किया

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साय की सरकार बनने के बाद प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है. कवर्धा में बिना बहुमत के अपने अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया तथा कांग्रेस पार्षद की सहमति के बिना पीआईसी का सदस्य बना दिया, जिसके खिलाफ में कांग्रेसी पार्षदों ने सीएमओ का घेराव भी किया। कवर्धा की जनता ने  पालिका में कांग्रेस को 18 पार्षद के साथ बहुमत दिया है भरोसा किया है और भाजपा को 6 पार्षद देकर विपक्ष के लायक बनाया है. भाजपा जो आदतन लोकतंत्र की विरोधी है उसने सरकारी तंत्रो का दुरुपयोग करके पालिका की बहुमत के खिलाफ जाकर कवर्धा पालिका के अध्यक्ष पद पर अतिक्रमण किया है. और जोर जबरदस्ती कांग्रेस के पार्षद को बिना सहमति के सभापति बनाया है भाजपा का यह कृत्य बेहद निंदनीय हैं और तानाशाही हैं।

         प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लोकतंत्र की चुनी हुई परिषदों को तोड़फोड़ कर हटाया जा रहा है, कई बार भाजपा के नेताओं ने सामाजिक तौर पर कहा है की पंचायत स्तर पर चुनाव नहीं होना चाहिए यानी लोकतंत्र के अधिकारों को वह छीनना चाहते हैं और मनोनयन करने की बात करके वह डिक्टेटरर्शिप स्थापित करना चाहते हैं. कवर्धा पालिका में भी भाजपा की तानाशाही रवैया नजर आई है जब वह लोकतंत्र के विपरीत जाकर मनमानी करते हुए बिना बहुमत के शासन शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए भाजपा पार्षद को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

      प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कवर्धा पालिका में हुई घटना को पूरे प्रदेश के लोगों को देखना और समझना चाहिए यह किस प्रकार से भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है और लाठी के दम पर सरकार चलाना चाहती है। कांग्रेस भाजपा के इस लोकतांत्रिक विरोधी चरित्र को पनपने नहीं देगी, कांग्रेस जनता की अदालत में भाजपा के इस चरित्र का पर्दाफाश  करेगी।

  • ग्राम विकास के लिए प्लानिंग टीम का किया गया गठन

    कांकेर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत नाथियानवागांव में जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत को मजबूत करने के लिए सभी पंचायत कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य ग्राम पंचायत प्लानिंग एवं फैसिलिटेशन टीम का गठन किया गया। ग्रामीणों ने पंचायत से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए बेहतर कार्य एवं गांव के लोगों के सहयोग से शत-प्रतिशत योजनाओं के क्रियान्वयन, टीकाकरण अभियान की सफलता और शत-प्रतिशत स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
                   इस अवसर पर गांधी फेलो की प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन एवं स्वास्थ विभाग के सहयोग से शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के संबंध में बताया। उन्होंने सरकार के एलएसडीजी लक्ष्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक ग्राम पंचायत को एकजुट करके एक स्वास्थ्य ग्राम पंचायत में तब्दील करने एवं सरपंच के निर्देशन में ग्राम पंचायत विकास योजना के लिए सहायता टीम ग्राम पंचायत प्लानिंग फैसिलिटेशन टीम का गठन किया गया।

  • संभाग स्तरीय विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग 14 मार्च को

    दुर्ग, 13 मार्च 2024/संभाग स्तरीय विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग 14 मार्च 2024 को शाम 04 बजे से 05 बजे तक। दुर्ग संभाग के आयुक्त श्री एस.एन. राठौर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग/राजनांदगांव के साथ विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य परिवर्तित जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, राजस्व संबंधित मामलों का निराकरण, कानून व्यवस्था तथा प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का समन्वय, सुशासन एवं कार्यालयों में अनुशासन, ध्वनि प्रदूषण एवं सड़क सुरक्षा पर कार्यवाही की समीक्षा की जाएगी। विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में संभाग के जिलों के कलेक्टर, एसपी और जिला पंचायत के सीईओ को निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा गया है।

  • राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में शामिल होने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे

    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,खेल मंत्री  टंकराम वर्मा,कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी , विधायक सर्वराजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित है

    शहीद विनोद चौबे की पत्नी श्रीमती रंजना चौबे का हुआ सम्मान

    शहीद कौशल यादव की माता जी का किया गया सम्मान