Rajdhani
  • बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से 11 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी...देखें पूरी सूची

     रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली सूची जारी कर छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 195 उम्मीदवारों के नाम तय हुए हैं। पीएम मोदी तीसरी बार वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

    छत्‍तीसगढ़

    सरगुजा- चिंतामणी महराज

    रायगढ़-राधेश्‍याम राठिया

    जांजगीर-चांप- कमलेश जांगड़े

    कोरबा- सरोज पांडेय

    बिलासपुर- तोखन साहू

    राजनांदगांव- संतोष पांडेय

    दुर्ग- विजय बघेल

    रायपुर- बृजमोहन अग्रवाल

    महासमुंंद- रुप कुमारी चौधरी

    बस्‍तर- महेश कश्‍यप

    कांकेर- भोजराज नाग को टिकट दिया गया है।

    तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बीते 10 वर्षों में जनहीत के कई निर्णय लिए गए हैं। बीजेपी इस बार 370 और एनडीए 400 पार के संकल्‍प के साथ हम देशवासियों के सामने जाएगी। प्रदेश चुनाव समिति के द्वारा विचार करते हुए हर लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम केंद्र की ओर आए। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के साथ प्रदेश की चुनाव समिति ने और चर्चा की और अंतिम 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। उसमें 16 राज्‍य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीटों के लिए नाम फाइनल किया गया है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार वाराणसी सीट से प्रत्‍याशी बनाए गए हैं। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्‍य मंत्री शामिल है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला का नाम भी सूची में शामिल है। 28 महिलाएं, 2 पूर्व सीएम, 50 से कम वाले 47 युवा उम्‍मीदवार हैं। अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति के 18, ओबीसी 57 वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है।

    लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी प्रत्याशियों की दूसरी सूची 6 मार्च को आ सकती है। 6 मार्च को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने वाली है। संभावना है कि बैठक के बाद बीजेपी आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करेगी

  • मुख्यमंत्री ने किया गिरी गोवर्धन पर्वत-तामामुंडा में सांस्कृतिक मंडप का शुभारंभ

    मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।

    यहां मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर तीन दिवसीय अखंड "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे" कीर्तन एवं अधिवास समारोह का शुभारंभ किया और परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

  • महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी के शास्त्री बाजार में महंगाई से त्रस्त जनता और सब्जी विक्रेताओं से मिलें
    • राज्य के सभी जिलों के सब्जी बाजार, किराना दुकान पहुंचे कांग्रेसजन

     

     

    महंगाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राजधानी के शास्त्री बाजार आम आदमी और सब्जी विक्रेताओं से मिलकर बढ़ती महंगाई पर चर्चा किया। इस दौरान उन्होंने सब्जियां भी खरीदा। प्रदेश अध्यक्ष ने अदरक, लहसून, मटर, चना, गाजर, टमाटर आदि सब्जियां भी खरीदा। इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर में जिला कांग्रेस कमेटियों के नेतृत्व में कांग्रेसजन सब्जियां, किराना सामानो को खरीद कर बढ़ती महंगाई का विरोध प्रदर्शन किया।


    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा कर सरकार में आये मोदी के राज में महंगाई 50 सालों में सबसे ऊंचे पायदान पर है। जनता की कमर महंगाई से टूट गयी है। आम आदमी के रसोई का बजट बिगड़ गया है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। इतना ही नहीं, बीते दिनों जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। होटल के 1,000 रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी मोदी सरकार वसूल रही है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रु. का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 102.56 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढ़कर 95.44 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल का दाम लगातार कम हो रहे है। 2014 की तुलना में वर्तमान में क्रूड आयल आधे रेट में मिल रहा है लेकिन उसका लाभ आम जनता को नही मिल रहा है।

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस महंगाई के खिलाफ जनता की लड़ाई जारी रखेगी। आज का यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा। हम जनता की आवाज को आगे भी उठाते रहेंगे।
     
  • एक पेपर हो गया है तो दुसरे वाले पेपर का प्रष्न बता दो न? कौन-कौन से कलर का पेन उपयोग कर सकते है स्टूडेंट्स ने फोन कर पूछा सवाल

    छत्तीसगढ़ माध्यमिक षिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के लिए हेल्पलाईन संचालन किया जा रहा है। 05 मार्च को हेल्पलाईन में हाईस्कूल अंग्रेजी के विषय विषेषज्ञ हेल्पलाईन में विषयगत समस्याओं का समाधान करेंगे। आज 02 मार्च को जे0के0 अग्रवाल उपसचिव हेल्पलाईन समन्वयक डाॅ. प्रदीप कुमार साहू विषय विषेषज्ञ अंजू सूद, पापिया बेनर्जी, उज्जवला अम्बास्था, डाॅ0 गीता तनवानी ने समस्या समाधान किया। हेल्पलाईन में विभिन्न जिले के विद्यार्थियों/पालकों द्वारा कुछ परीक्षार्थियों ने धन्यवाद हेल्पलाईन के लिए कहा, परीक्षा की तैयारी कैसे करे? कौन-कौन से कलर का पेन उपयोग कर सकते है? लेख, व्याकरण, निबंध लेखन, नोट कैसे बनाए? संभावित प्रष्न क्या है? अंग्रेजी परीक्षा के लिए क्या तैयरी कैसे करे? आर्टिकल कैसे लिखे? उत्तर याद नहीं रहता? सभी प्रष्नों को कैसे हल करें? एप्लीकेषन कैसे लिखे? डी.एल.एड. परीक्षा के बारे में पुछा गया। बिलासपुर जिले से एक छात्रा ने लाउडस्पीकर बजने के कारण पढाई नहीं कर पा रहीं हू? दो बार परीक्षा इसी वर्ष से लागू होगा क्या? एक पेपर हो गया है तो दुसरे वाले पेपर का प्रष्न बता दो न?  जैसे प्रष्न पूछे गये। आज 64 काॅल हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 18002334363 पर प्राप्त हुये।

  • महंगाई के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाकर सब्जियाँ खरीदने वाले कांग्रेसी राजनीतिक नौटंकी कर रहे : भाजपा

    महंगाई के नाम पर घड़ियाली आँसू बहाकर सब्जियाँ खरीदने वाले कांग्रेसी राजनीतिक नौटंकी कर रहे : भाजपा

     

     

    भाजपा नेत्री द्वय ने पूछा : आज सब्जी उत्पादक किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है, जनता को तमाम प्रकार के खाद्य पदार्थ वाजिब कीमत पर मिल रहे हैं, तो कांग्रेस परेशान क्यों है?

     

    भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले नि:शुल्क राशन को डकार जाने वाले और हजारों करोड़ रुपयों का घपला-घोटाला करके गरीबों का हक मारने वाले कांग्रेस के लोग आज पूरी निर्लज्जता के साथ महंगाई के नाम पर नौटंकी कर रहे हैं। दरअसल, अपने राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए छटपटाती कांग्रेस की नियति ही यह हो चली है कि वह अब जनकल्याण के जमीन से जुड़े मुद्दों से दूर छिटकती जा रही है। पहले कांग्रेस यह तो तय कर ले कि वह चाहती क्या है? भाजपा नेत्री द्वय ने पूछा कि क्या कांग्रेस को इस बात से परेशानी है कि आज सब्जी उत्पादक किसानों के उनकी उपज का सही मूल्य मिल रहा है? क्या कांग्रेस के लोग इस बात से परेशान हैं कि आज जनता को तमाम प्रकार के खाद्य पदार्थ वाजिब कीमत पर मिल रहे हैं? कांग्रेस ने कभी किसानों की फिक्र ही नहीं की। आज जब केंद्र सरकार किसानों की फिक्र करके और और उनको उनकी उपज का वाजिब मूल्य देकर उनके जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है, आम जनता को वाजिब कीमत पर खाद्य पदार्थ और सब्जियाँ उपलब्ध करा रही है तो कांग्रेस इस तरह की नौटंकियाँ करके केवल अपनी जगहँसाई करा रही है।

  • BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी... कई जिलों के बदले गए जिला शिक्षा अधिकारी...देखें आदेश

     रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। दो प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी समेत तीन अधिकारियों को राज्य सरकार ने नयी पोस्टिंग दी है। राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह को उप संचालक राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर भेजा गया है। 

    देखें आदेश.....

  • 3 मार्च को होगी समस्त प्रकोष्ठों की संयुक्त सम्मलेन  भाजपा के सम्मलेन में होंगे 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन आगामी 3 मार्च को सुबह 10.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक रामजी भारती ने शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित समस्त 17 प्रकोष्ठों के संयोजक,  अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2047 तक देश को विकसित भारत का संकल्प किया है। इसके लिए देश भर से 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव लिए जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है की भाजपा की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित सरकार है। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है और देश की जनता इनका लाभ भी ले रही है।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भारती ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा जोरशोर से तैयारियों में जुट गई है। चुनाव प्रबंधन समिति, क्लस्टर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अबकी बार 400 पार का संकल्प लेकर भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता श्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। श्री भारती ने बताया कि सम्मेलन में समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इस बैठक में प्रकोष्ठों के दायित्व व कार्य का विभाजन होगा जिसके अंतर्गत केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है, प्रत्येक बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना है, बूथ में 10 दीवार लेखन करना है। जगह-जगह चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं से जनता से चर्चा करनी है। यह अभियान 3 मार्च से शुरू होकर यह आगामी लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भारती ने कहा कि इसके लिए सभी प्रकोष्ठों को पार्टी द्वारा जिम्मेदारियाँ दी गई है। विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिवक्ता, विधि एवं कानून से जुड़े लोगों से मिलेंगे और भाजपा की रीति नीति एवं विचारधारा के बारे में बताएंगे। उसी तरह आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आर्थिक क्षेत्र के लोगों से, एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ स्वयंसेवी संगठन के लोगों से मिलेंगे। चिकित्सा प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं चिकित्सकीय पेशे के लोगों से मिलकर उनसे चर्चा करेंगे। मछुआरा प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ शिक्षा से जुड़े सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगे। सहकारिता प्रकोष्ठ सहकारिता क्षेत्रों के लोगों को, व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारिक कॉमर्स क्षेत्र के लोगों से, व्यवसायी प्रकोष्ठ व्यवसाय करने वाले लोगों से, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में जाकर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सांस्कृतिक एवं कला क्षेत्र के लोगों से, आर.टी.आई प्रकोष्ठ सूचना संकलन करने वाले, बुनकर प्रकोष्ठ बुनकर करने वाले सभी लोगों से, पंचायत प्रकोष्ठ ग्राम पंचायतों में रहने वालों से, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नगरीय निकाय में रहने वालों, प्रदेश सोशल मीडिया सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले, प्रदेश आईटी सेल तकनीकी क्षेत्र के लोगों से मिलकर जुड़कर भाजपा के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे। श्री भारती ने कहा कि इनके माध्यम से भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने का अभियान प्रारंभ कर रही है।

    इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक सुरेन्द्र पाटनी, आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक राजेश अग्रवाल, विधि प्रकोष्ठ संयोजक जेपी चंद्रवंशी, व्यवसायी प्रकोष्ठ संयोजक प्रदीप सिंह, सांकृतिक प्रकोष्ठ संयोजक राजेश अवस्थी मौजूद रहे।

  • अन्नदाताओं का इंतजार खत्म, CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, धान के अंतर राशि देने की तारीख का किया ऐलान

    जशपुर | छत्तीसगढ़ के  मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात दी  हैं,  मुख्यमंत्री ने धान के अंतर राशि देने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जशपुर दौरे पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। किसानों के खाते में लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान किये जायेंगे।

    दरअसल किसान धान की अंतर राशि के भुगतान का इंतजार कर रहे थे। अब मुख्यमंत्री ने तारीख का ऐलान कर किसानों का इंतजार खत्म कर दिया है। आपको बता दें कि धान की अभी खरीदी समर्थन मूल्य पर की गयी है, जबकि चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी का वादा किया था। अब करीब 900 रुपये प्रति क्विंटल की अंतर राशि का राज्य सरकार 12 मार्च को भुगतान करेगी।

    मुख्यमंत्री ने तामामुंडा में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ किया जायेगा। इस घोषणा से जिलेवासियों को न्याय के लिए दूर तक नहीं भटकना होगा। वहीं गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है।

  • संतों के भव्य स्वागत के लिए तैयार हुई कुंभ नगरी राजिम

    छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम तीर्थ के महत्व को कायम रखते हुए यहां आयोजित होने वाले मेले को कुंभ कल्प का दर्जा दिया है। 5 वर्षों के बाद लौटे राजिम कुंभ कल्प की इस वर्ष भगवान श्रीरामलला की थीम पर आधारित है। कुंभ कल्प को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। यहां की व्यवस्था धर्म अध्यात्म एवं नैतिकता के अनुकूल बनाई गई है। 3 मार्च से विराट संत समागम का आयोजन होगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक स्थलों से साधु-संत शामिल होंगे। राजिम कुंभ में संतों का आगमन शुरू हो गया है। संतों के स्वागत हेतु कुंभ नगरी राजिम सजकर तैयार है।
    धर्म स्थल के विशाल वटवृक्ष स्वरूप रेतीले परिसर में संत-समागम स्थल बनाया गया है, जिसमे देश के कोने-कोने से पधारे महामण्डलेश्वर, आचार्य, महंत, संत-महात्माओं के लिए कुटियों का निर्माण किया गया है। जहां संतों की दैनिक गतिविधियां ध्यान, योग, उपदेश, यज्ञ, हवन, पूजा के साथ ही उनके अनुयायियों, दर्शनार्थियों को उपदेशों के द्वारा धर्मभाव से जोड़ने की गतिविधि संचालित होती है। संत-समागम की शासन-प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई है। लोमश ऋषि आश्रम में सिरकट्टी आश्रम, उत्तरप्रदेश, झांसी, गरियाबंद, राजनांदगांव, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, दामाखेड़ा, चण्डी से लगभग 70 संत पहुंचे हैं।

    झांसी से पहुंचे श्री भैयादास महंत ने बताया हमें यहां आये लगभग एक सप्ताह हो गये हैं। प्रतिदिन सुबह छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए यज्ञ कर रहे हैं। राजिम कुंभ कल्प नामकरण की सार्थकता यहां आने के बाद पता चली। पिछले कुछ वर्षों की तुलना में यहां बहुत बदलाव आये हैं और संतों के चरण पड़़ने से यह भूमि फिर से पावन तीर्थ बन गई। साधु संतों के सानिध्य में सत्संग से सतव्यवहार की सीख मिलती है और हर मनोविकार दूर होते है। यहां आकर हमें पूर्ण सुविधा मिल रही है। भगवान श्री राजीव लोचन तथा महादेव कुलेश्वर जी से प्रार्थना है कि यह आयोजन हमेशा होते रहे। संत गणेशदास, ललितानंद, कालीचरण, झड़ीराम, कीर्तन, सोमती बाई दीवान, चरणदास, संग्राम सिंह यादव, हंसाशरण, फुलबाई, बिशाखा, अनुसुईया, सुखदेव शरण ने भी कहा कि किसी भी पवित्र स्थल में साधु-संतो के सेवा सतकार्य सम्मान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और उस क्षेत्र का सतत् विकास होता है।

    राजिम कुंभ कल्प में नागा साधुओं ने निकाली पेशवाई

    अलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र-शस्त्र का किया प्रदर्शन

    राजिम कुंभ कल्प मेला में जूना, अग्नि और आह्वान अखाड़ों के नागा संत-सन्यासियों सहित महात्माओं ने भगवान दत्तात्रेय का आह्वान करते हुए पेशवाई निकाली। यह पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से शस्त्र पूजन कर आरंभ किया गया। पेशवाई दत्तात्रेय मंदिर से प्रारंभ होकर सुंदरलाल शर्मा चौक, व्हीआईपी मार्ग, राजिम-नवापारा पुल, इंदिरा मार्केट से मेला मैदान होते हुए संत समागम स्थित अपने पंडाल में पहुंची, जहां विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान दत्तात्रेय को स्थापित किया गया। पेशवाई के दौरान नागा साधुओं ने विभिन्न करतब दिखाते हुए शस्त्र प्रदर्शन किया। उक्त अखाड़ों को देखने एवं नागा-साधुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने सड़कों के किनारे श्रध्दालुओं की भीड़ भक्ति भाव व रोमांच के साथ उमड़ पड़ी। राजिम नगर सहित क्षेत्र के आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शनार्थी उपस्थित होकर इस पेशवाई यात्रा की साक्षी बनते हुए अपने श्रध्दा के फूल समर्पित कर स्वयं को धन्य समझा। पेशवाई यात्रा में विभिन्न अखाड़ों के नागा-साधु, सन्यासियां अपने पारंपरिक आलौकिक श्रृंगार के साथ अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पेशवाई यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे, ताकि व्यवस्था में किसी प्रकार का कोई व्यवधान न पड़े और ना ही आने वाले दर्शनार्थियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना करने पड़े।

  • कुंभ नगरी राजिम में आज 180 गरीब कन्याओं का होगा सामूहिक विवाह, नव विवाहित जोड़ों को उपहार देगी विष्णुदेव सरकार

    राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम कुंभ कल्प 2024 मेला में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार 02 मार्च को किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं की शादी करवाई जाती है। इसके साथ सरकार उन्हें गिफ्ट भी देगी। आज यानी 2 मार्च को इस कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसमें लगभग 180 करोड़ जोड़ों की शादी होगी। जानिए कार्यक्रम से जुड़ी बाकी जानकारी।

    जिला कलेक्टर समेत यह लोग बनेंगे साक्षी 

    बारात धूमधाम से निकलेगी और यह सामूहित विवाह कार्यक्रम राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, SP और कुंभ में आए साधु संत भी शामिल होंगे और विवाह के साक्षी बनेंगे। इसके अलावा विवाहित जोड़ों को उपहार भी दिए जाएंगे।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अशोक पाण्डेय ने बताया कि अभी तक 180 जोड़ों का पंजीयन हुआ है। इससे गरीब परिवारों को लड़की की शादी में होने वाली आर्थिक मुश्किलों का हल, विवाह के टाइम पर होने वाली फिजूलखर्ची को रोकना और सादगी से शादी को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल बढ़ेगा और उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों को बढ़ावा तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।

  • आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’ के लिए समस्त कांग्रेसजनों को दिये दिशा-निर्देश

    (छत्तीसगढ़)। रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव विकास उपाध्याय ने कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही ‘‘आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’ को बूथ स्तर पर प्रारंभ करने इस कार्यक्रम के प्रभारी भूपेन्द्र रावत के साथ रायपुर शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। विकास उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान से हर वर्ग के व्यक्ति कांग्रेस पार्टी में सदस्यता लेंगे एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़कर भारत राष्ट्र को नई दिशा की ओर ले जाने में सहयोगी भी बनेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि ‘‘आईएनसी साथी लिंक http://incsaathi.com/’’ के जरिए होगा रजिस्ट्रेशन।

    आज पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीएसईबी गार्डन गुढ़ियारी से इस महत्वपूर्ण अभियान ‘‘आईएनसी साथी रजिस्ट्रेशन अभियान’’ की शुरूआत की। साथ ही कांग्रेस के समस्तजनों को ऊपर बताए लिंक के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस की विचारधारा के साथ आमजनों को जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी भूपेन्द्र रावत, सीनियर कांग्रेसी शैलेष नीतिन त्रिवेदी, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, ब्लॉक अध्यक्ष- दाऊ लाल साहू, अशोक सिंह ठाकुर एवं देवकुमार साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी शिव सिंह ठाकुर, सोमन चटर्जी, बद्रीनाथ मिश्रा, विमल क्रिश्चन, डॉ. अन्नू राम साहू, मनीराम साहू, सुन्दरलाल जोगी, वारेन्द्र साहू, कमलाकान्त शुक्ला, तोरण साहू, भागवत साहू, तरूण श्रीवास, मनीष शर्मा, प्रकाश दास मानिकपुरी, शानू दीवान, अपरचित त्रिपाठी, संजीव विश्वकर्मा, रामदास कुर्रे, विद्याधर दीवान, ईश्वर निषाद, सोनू ठाकुर, कुन्दन सिन्हा, आकाश दीवान, कुलदीप मठरू, अमल गिल, कुलदीप ध्रुव, विकास अग्रवाल, सम्पत सिंह ठाकुर, एम लक्ष्मी, हाजरून खान, सुरज बाई, रेखा शुक्ला, विजय देवांगन, भीम यादव, डेमेन्द्र यादव, शिव साहू, देवेन्द्र साहू, सुरेश मिश्रा, कृष्णा नायक, नीरंजन पठारी, पप्पू खैरा, दिनेश शुक्ला, सितेन्द्र सिंह ठाकुर, नरेश गड़पाल, अजय निषाद सहित काफी संख्या में कांग्रेस के साथी इस मुहिम में शामिल रहे।

  • केंद्रीय करों में राज्यांश छत्तीसगढ़ का अधिकार है एहसान नहीं, दलीय चाटुकारीता में छत्तीसगढ़ का अपमान करना बंद करें भाजपाई

     केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय करों में राज्यांश में से छत्तीसगढ़ के हिस्से का 4842 करोड़ का किस्त जारी होने पर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रहे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि संघीय ढांचे के तहत केंद्रीय करों में राज्यांश राज्यों का अधिकार होता है कोई एहसान नहीं। दलीय चाटुकारिता में तथ्यहीन बयान देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता यह बताएं की कोल की रॉयल्टी में पेनल्टी का छत्तीसगढ़ के हक और अधिकार का पैसा, 4140 करोड़ रूपया केंद्र की मोदी सरकार ने क्यों रोक रखा है? नक्सलवाद पर केवल श्रेय की राजनीति करने वाले भाजपाई यह बताएं कि छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का 12 हजार करोड रुपए से अधिक की राशि छत्तीसगढ़ को कब मिलेगा? केन्द्रीय पूल में छत्तीसगढ़ द्वारा जमे किये गये चावल की बकाया राशि कब देगी मोदी सरकार?


             प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का रवैया छत्तीसगढ़ के आर्थिक हितों और सहकारी संघवाद के खिलाफ है। भाजपा नेताओं का दावा है कि पिछले 10 साल के मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान आज जारी हुए 4842 करोड़ की राशि को मिलाकर कुल 3 लाख 70 हजार करोड रुपए विगत 10 वर्षो में छत्तीसगढ़ को मिला है लेकिन भाजपा के नेता यह नहीं बता रहे हैं कि इससे तीन गुना अधिक राशि छत्तीसगढ़ से केंद्र की मोदी सरकार ने विगत 10 वर्षों में वसूला है। छत्तीसगढ़ उत्पादक राज्य है। छत्तीसगढ़ में स्टील और सीमेंट के अग्रणी उत्पादन के साथ ही वन और खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है। कोयला, आयरनओर, बॉक्साइट और टीन जैसे बहुमूल्य खनिजो का दोहन केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से करती है। इसके अतिरिक्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर, इनकम टैक्स, सेंट्रल एक्साइज और जीएसटी में भी छत्तीसगढ़ की बड़ी भागीदारी है। विभिन्न करों के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार ने विगत 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ से करीब साढ़े 9 लाख करोड़ से अधिक की राशि वसूली है। तीन गुना अधिक प्राप्ति के लिए छत्तीसगढ़ का आभार जताने के बजाय भारतीय जनता पार्टी के नेता विगत 10 वर्षों में मात्र 3 लाख 70 हजार करोड़ देने का अहसान जता रहे हैं।

            प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी, शाह के अधिनायक वाद के चलते भाजपा के नेता प्रदेश का हित में नहीं सोच पा रहे हैं। मोदी शाह के झूठे यशोगान के लिए प्रदेश के हितों के खिलाफ़ बयानबाज़ी कर रहे हैं। बिलासपुर जोन जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ आता है देश के भीतर सबसे ज्यादा कमाई करने वाला रेलवे जोन है लगभग 12000 करोड़ से अधिक की राशि केवल रेलवे मालवाड़ा से छत्तीसगढ़ से केंद्र की सरकार हर साल कमाती है उसे पर भाजपाइयों ने कभी कृतज्ञता नहीं जताई लेकिन चंद रेलवे स्टेशनो की रंगाई पुताई पुनर्निर्माण के लिए जारी 600 करोड़ का वाहवाही लूटने भाजपाईयों में होड़ मची है। इसी क्रम में अब केंद्रीकरण में राज्य का हिस्सा जारी होने पर एहसान जाता रहे हैं।