भाजपा की केंद्र में सरकार के ग्यारह साल पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रोफेशन मीट और प्रदर्शनी हुई

भाजपा की केंद्र में सरकार के ग्यारह साल पर संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रोफेशन मीट और प्रदर्शनी हुई

भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के ग्यारह साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि के तहत पखवाड़े भर देश भर में अलग अलग कार्यक्रमों आयोजन किए जा रहे हैं जिसकी शुरुआत  प्रोफेशन मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत देश और प्रदेश में कार्यशाला के आयोजन के साथ हुई थी जिसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदेश और जिलों में विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं उक्त कार्यक्रमों की रूपरेखा ना केवल भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्रित करके तैयार की गई है अपितु हमारे समाज के हर वर्ग तक केंद्र सरकार के प्रयासों , आयोजनों और योजनाओं को लेकर आम जनमानस तक लेकर जाना है ।
जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल , उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता गण और आयोग अध्यक्षों की उपस्थिति मंच पर रही ।
विकसित भारत का संकल्प  समाज के हर वर्ग के योगदान से होगा सिद्ध :- बृजमोहन अग्रवाल
रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उपस्थित विभिन्न वर्गों के प्रोफेशनल नागरिकों और उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का उद्देश्य क्या है यह पहले जानना जरूरी है
प्रोफेशनल मीट के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग जो विभिन्न प्रोफेशनल क्षेत्रों में अपना योगदान दे रहे हैं जैसे शिक्षा , स्वास्थ्य , अधोसंरचना निर्माण जैसे प्रोफेशनल क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं उनका सम्मान करना समाज में उनके योगदान को सम्मानित कर उनके द्वारा किए गए सामाजिक उत्थान के योगदान से शिक्षा लेना है ।
हमारे बीच आज डॉक्टर , शिक्षक  वकील , और व्यापारी वर्ग के प्रबुद्धजन उपस्थित हैं और हमारे द्वारा इनका सम्मान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है ।
समाज के विभिन्न वर्ग आज राष्ट्र विकास में और विकसित भारत निर्माण में अपना प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष योगदान दें रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ग्यारह वर्ष के कार्यकाल में सभी वर्गों का उचित सम्मान किया है चाहे बात की जाए सबसे अंतिम पायदान के सेवा प्रदाय करने वाले सफाई कर्मियों की हो जिनके चरण स्वयं नरेन्द्र मोदी ने धुलवाए थे या फिर देश के सर्वोच्च वैज्ञानिकों की जिन्हें उन्होंने सदैव सराहा और साथ दिया ऐसे अनेकों उदाहरण है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के समक्ष अपनी जिम्मेदारी के साथ रखा और उसका निर्वहन किया ।
सांसद श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि संकल्प से सिद्धि केवल केंद्र सरकार का कार्यक्रम मात्र नहीं अपितु यह भारत के जन जीवन को सुव्यवस्थित करने का प्रण है जिसमें उत्तम शिक्षा हो , बेहतर स्वास्थ्य हो , जन सुविधाओं का विस्तार हो , उत्तम आंतरिक और बाह्य सुरक्षा निर्धारित हो , वैश्विक रूप से भारत का गहरा प्रभाव रहे विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का मजबूत नेतृत्व भारत के हाथ में हो यदि एक पंक्ति में कहा जाए तो भारत में राम राज्य की स्थापना ही संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का मकसद है ।
और यह सब हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सीख कर कर सकते हैं उन्होंने कहा कि  साफ सुथरा , स्वच्छ वॉर्ड और शहर बना कर महापौर और पार्षद गण अपना अहम योगदान दे सकते हैं । विधायक गण राज्य सरकार की योजनाओं से अपने क्षेत्र की जनता को लाभान्वित कर और साथ ही अपने विधानसभा के समग्र विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर हम सभी विकसित और समृद्ध भारत में अपना योगदान देकर विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं और यही " संकल्प से सिद्धि " कार्यक्रम का मूल ध्येय है ।
बृजमोहन अग्रवाल ने सभागार में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों को विकसित भारत के लिए संकल्प दिलाया । उन्होंने स्वयं के साथ सभी को संकल्प दिलाया कि ,

भारत का जागरूक नागरिक 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को पूर्ण करने की शपथ लेता/लेती हूँ,

मैं, संविधान के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाऊँगा/बनाऊँगी, और दूसरों को भी इस कर्तव्य के लिए प्रेरित करूंगा/करूंगी,

मैं, अपने आसपास की स्वच्छता एवं सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा को अपनी नैतिक ज़िम्मेदारी मानते हुए, स्वच्छ, सुन्दर, समृद्ध और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान दूंगा/दूँगी,

में, जाति, धर्म, भाषा, लिंग और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे को बढ़ावा दूंगा ।

मैं, भारत की सांस्कृतिक विविधता एवं समृद्ध विरासत का सम्मान करूँगा ।

मैं, महिला-सम्मान एवं सशक्तीकरण के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करूंगा ।

मैं, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जल बचत एवं ऊर्जा संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सजग रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनूंगा ।

मैं, भ्रष्टाचार मुक्त, समतामूलक, समरस समाज के निर्माण में अपना योगदान देते हुए औपनिवेशिक मानसिकता, के खिलाफ आवाज उठाऊँगा ।

मैं, वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं तकनीकी विकास को अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करूँगा ।

मैं, सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करूंगा ।

मैं, राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक ज़िम्मेदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं राष्ट्रवादी नागरिक के रूप में कार्य
करूंगा ।

में, संकल्प लेता/लेती हूँ कि 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करने के लिए तन, मन, धन और कर्म से पूरी निष्ठा के साथ योगदान दूंगा  और अपनी क्षमताओं के अनुसार हर संभव प्रयास करूंगा ।

भारत अब विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है हमारा संकल्प भारत को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाना है :- पुरंदर मिश्रा
रायपुर उत्तर विधानसभा विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि भारत अब हर क्षेत्र में विकास की ऊंचाइयों को छू रहा है चाहे बात शिक्षा की हो , स्वास्थ्य की हो , आधुनिकीकरण की हो अथवा निर्माण की भारत अब आत्म निर्भर होता जा रहा है एक समय था जब हम आयात पर अधिक निर्भर थे परन्तु भारत अब बड़े निर्यातक के रूप में उभरा है । लगभग सभी वैश्विक नामचीन कंपनियां अपना उत्पादन यूनिट भारत में लगा रही है ।
रक्षा के क्षेत्र में भारत की मजबूती हालिया दिनों में पड़ोसी मुल्कों सहित पूरी दुनिया ने देखी है अब का भारत किसी के दबाव में नहीं अपितु अपने प्रभाव में कार्य करता है । अग्नि , पृथ्वी  और आकाश जैसी आधुनिक मिसाइलें भारत की रक्षा प्रणाली को मजबूत करती है ।
अंत में उन्होंने उपस्थित समाज के सभी प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप जैसे प्रोफेशनल्स और मजबूत सरकारी तंत्र संगठित होकर विकसित भारत के लिए लगातार अपन योगदान दे रहे हैं और आप सभी बधाई के पात्र है , हम सभी की एकजुटता से निश्चित ही हम 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को निश्चित ही प्राप्त करेंगे । आज के उक्त कार्यक्रम में सासद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,  सभापति सूर्यकांत राठौर प्रदेश मंत्री किशोर महानंद,  अमरजीत छाबड़ा, चन्नी वर्मा,  जिला महामंत्री सत्यम दुबा  पूर्व  विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष जयंती भाई पटेल,  अशोक पांडे, सुभाष तिवारी,  गोपी साहू, अकबर अली उपाध्यक्ष श्यामा प्रसाद चक्रवर्ती, आशु चंद्रवंशी, गोपी साहू,  मोहन एंटी, हरीश ठाकुर, राजीव मिश्रा, संजय तिवारी, सुभाष अग्रवाल, तुषार चोपड़ा, अमित मैशेरी,  जितेंद्र गोलछा, अनिल बाघ, राहुल राय,  वंदना राठौर, राजकुमार राठी,  तोषण कुमार साहू, संजय सिंह अभिषेक तिवारी चैतन्य टावरी, प्रवीण देवड़ा, अनिल सोनकर, भोला साहू, विनय जैन, भागीरथी यादव, केदार धनगर, पुरुषोत्तम मोवले,  संदीप जंघेल, संतोष कुमार सोनी, संदीप जहांगीर, दलविंदर सिंह बेदी, संतोष साहू, अनूप खेलकर, रविंद्र सिंह ठाकुर, योगेश साहू, जितेंद्र गंडेचा,  राम प्रजापति, भूपेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, अनीश दास, सतीश छुगानी, दीपक शर्मा, संतोष साहू, स्वपनिल मिश्रा एवं  डॉक्टर , शिक्षक  वकील , और व्यापारी वर्ग के प्रबुद्धजन सहित पार्टी के सैकड़ों  कार्यकर्ता उपस्थित रहे |