भाजपा जवाहर नगर मंडल ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर "विकसित भारत संकल्प सभा" का आयोजन किया।

भाजपा जवाहर नगर मंडल ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर "विकसित भारत संकल्प सभा" का आयोजन किया।

रायपुर उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने विधानसभा अन्तर्गत आने वाले जवाहर नगर मंडल के नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी 2025 की घोषित होने पर उन्हें समस्त पदाधिकारियों का सम्मानित किया है। उत्तर विधान सभा के विधायक पुरंदर मिश्रा  ने सभी पदाधिकारियों को जगन्नाथन मंदिर स्थिति अपने निवास कार्यालय में भगवा गमछा पहना कर सम्मानित किया। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा लिया गया इस निर्णय को विधायक ने स्वागत करते हुए जवाहर नगर मंडल के नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देकर मिठाई बाटी ।

 उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने कहा कि आप सभी का चयन न केवल संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण और मेहनत का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पार्टी ने आप में नेतृत्व की असीम संभावनाओं को पहचाना है। आपके कुशल मार्गदर्शन में जवाहर नगर मंडल का संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी के विचारों और नीतियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य नए उत्साह और ऊर्जा के साथ होगा। आपकी इस नई जिम्मेदारी से पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी, और आप सभी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। भाजपा परिवार को आप पर गर्व है और भविष्य में आपकी सफलता की कामना करता है। चलो मिलकर संगठन को और सशक्त बनाएं और अपने नेतृत्व से पार्टी के लिए नए आयाम स्थापित करें।

इस अवसर पर विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल मंडल उपाध्यक्ष साजन श्रीवास,उपाध्यक्ष, संतोष निहाल,उपाध्यक्ष श्रीमती नीलू तलमले ,उपाध्यक्ष  चंदू बघेल, महामंत्री  रमेश शर्मा, महामंत्री श्रीमती गीता रेड्डी, मंत्री  शंकर शर्मा, मंत्री  रियाज अहमद, मंत्री श्रीमती वेनुका शुक्ला, मंत्री  दिनेश शर्मा , कोषाध्यक्ष श्रीमती ममता साहू, सहकोषाध्यक्ष  कौशल जंघेल, कार्यालय मंत्री  संजय साहू,  सहकार्यालय मंत्री श्रीमती पूनम सोनी, प्रचार प्रसार मंत्री  सूरज शर्मा, सह प्रचार प्रसार मंत्री  कुशाल गेडेकर, मिडिया प्रभारी प्रणीत जैन, सह मीडिया प्रभारी  पीलू कुलदीप, सोशल मीडिया प्रभारी  कान्हा सिंह ठाकुर, सह- सोशल मिडिया प्रभारी  धीरज शर्मा,आईटी सेल प्रभारी  सौरभ बावरिया उपस्थित थे।