विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है  जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है

विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है  जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है

 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मोहला जिले के पुलिस परेड ग्राउंड में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ विधायक आरंग व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छःग शासन गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और योग कर योग के महत्व को बताया !

पुलिस परेड ग्राउंड, मोहला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुए  इस भव्य कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, कलेक्टर एसपी सहित सैकड़ों की संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और योग किए ! जहाँ गुरु खुशवंत साहेब ने जल संरक्षण, नशा मुक्ति को लेकर जिले योग मे पहुचे लोगो को शपथ  दिला पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे एक पेड़ माँ के नाम पर वृक्षारोपण किया !

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे आरंग विधायक व उपाध्यक्ष  अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छःग शासन गुरु खुशवंत साहेब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में योग का डंका बज रहा है ! 177 देशों में एक साथ योग दिवस मनाया जा रहा है, जो भारत की प्राचीन परंपरा और सांस्कृतिक को दर्शाता है।विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है  जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक संतुलन और एकाग्रता भी प्रदान करता है! उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि वे स्वस्थ और उन्नत जीवन की ओर बढ़ सकें !