"हर व्यक्ति एक पौधे को अपना संतान मानकर उसकी देखभाल करे।: उत्तर विधायक मिश्रा

"हर व्यक्ति एक पौधे को अपना संतान मानकर उसकी देखभाल करे।: उत्तर विधायक  मिश्रा

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल: उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोधीपारा में किया वृक्षारोपण


उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोधीपारा में आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर विधायक मिश्रा ने कहा –
"वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। वे न केवल हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन, मिट्टी संरक्षण और जैव विविधता के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। सिर्फ पौधा लगाना पर्याप्त नहीं, उसकी सेवा और सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि वह एक दिन छाया देने वाला सशक्त वृक्ष बन सके।"

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि –
"हर व्यक्ति एक पौधे को अपना संतान मानकर उसकी देखभाल करे। यदि हम सब मिलकर यह संकल्प लें, तो आने वाला समय निश्चित ही अधिक हरित, स्वच्छ और संतुलित होगा। हर पौधा हमारे पर्यावरण से किया गया एक पवित्र वादा है।"

कार्यक्रम के दौरान छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। एवं  उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम में सच्चिदानंद उपासना जी, सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति, एमआईसी सदस्य संजना प्रमोद साहू, अर्चना उनकरे, राजेश गुप्ता, सीमा संतोष साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।