13 अगस्त को रायपुर के शहीद स्मारक से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरो में तिरंगा लगाने की अपील – रमेश सिंह ठाकुर

13 अगस्त को रायपुर के शहीद स्मारक से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरो में तिरंगा लगाने की अपील – रमेश सिंह ठाकुर

13 अगस्त को रायपुर के शहीद स्मारक से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता दिवस पर सभी घरो में तिरंगा लगाने की अपील – रमेश सिंह ठाकुर

रायपुर / इस वर्ष छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक भवन राजबंधा मैदान से निकाल कर मरीन ड्राइव तेलीबांधा में तालाब में संपन्न होगा | जहां देश भक्ति गीतों की संगीत संध्या के साथ-साथ पूर्व सैनिकों का अभिनंदन कार्यक्रम भी रखा गया है

भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिले द्वारा आयोजित इस विशाल तिरंगा यात्रा में गैर दलीय आधार पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है | इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों व्यापारी संगठनों के साथ-साथ सांस्कृतिक संगठन स्वयंसेवी की संगठन महिला समूह शासकीय गैर शासकीय लोगों को देशभक्ति के प्रतीक तिरंगा यात्रा के सम्मान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अहवान पर राजधानी रायपुर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इस यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह प्रदेश सरकार के मंत्रीगढ़, सांसद विधायक सहित विभिन्न सामाजिक व्यापारिक सांस्कृतिक संगठन  से आग्रह किया है कि देश भक्ति के प्रति इस मुख्य आयोजन में रायपुर के गणमान्य नागरिकों को इस यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है

उन्होंने बताया कि इस संबंध व्यापार की यात्रा पर तैयारी की जा रही हैं प्रत्येक मंडलों में इस संबंध में बैठ के लिए गई है और बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है

इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। घर का अभियान को लेकर गरबे घर-घर  पहुंचकर लोगों में अपने घरों व्यापारिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त करें

बैठक में कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने बताया कि 13 से 15 अगस्त शहर के प्रमुख चौराहों में राष्ट्रभक्ति गीत बजेंगे जिसके माध्यम से तिरंगे को लेकर उल्लास वह उमंग हमें एक दूसरे से जुड़ेगी।  बैठक का संचालन सत्यम दुवा ने किया बैठक में गोपी साहू अकबर अली श्याम चक्रवर्ती ललित जय सिंह खेमकुमार सेन राजू मिश्रा हरीश सिंह ठाकुर संजय तिवारी जितेंद्र गोलछा सुभाष अग्रवाल पुरुषोत्तम देवांगन भोला साहू दिनेश तिवारी संजय सिंह मनीष नगर विमान निषाद नरेश पिल्लई पवन सोनी किरण डेहरिया पिंकी राम प्रजापति प्रवीण भगत प्रवीण कुमार साहू सुनील चौधरी विशेष शाह रोहित द्विवेदी संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।