श्री विजय बघेल ने शहीद जवानों मिशा बंदियों के परिवारजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

श्री विजय बघेल ने शहीद जवानों मिशा बंदियों के परिवारजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

बेमेतरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बेमेतरा में उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

सांसद श्री बघेल ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी देश भक्ति की झलक

रायपुर, 15 अगस्त 2025

सांसद श्री बघेल ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी

सांसद श्री बघेल ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी

सांसद श्री बघेल ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी

सांसद श्री बघेल ने ध्वजारोहण कर, परेड की ली सलामी

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह जिले में उत्साह के साथ गरिमामय ढंग से मनाया गया। लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर, परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण पश्चात समारोह में परेड का निरीक्षण किया। परेड द्वारा हर्ष फायर कर राष्ट्रपति की जयकारा किया गया। परेड द्वारा तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। 

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं दी गई। मुख्य अतिथि श्री बघेल ने शहीद जवानों मिशा बंदियों के परिवारजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा  देशभक्ति से सराबोर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मार्चपास्ट में प्रथम तीन स्थान प्राप्त स्कूलों को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। 

 इस अवसर पर विधायक दिपेश साहू, कलेक्टर श्री रणवीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता मंडावी, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।