मंत्री गजेंद्र यादव का धमतरी आगमन पर पारम्परिक खुमरी पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया-प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना डिपेंद्र साहू

मंत्री गजेंद्र यादव का धमतरी आगमन पर  पारम्परिक खुमरी  पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया-प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष  रंजना डिपेंद्र साहू

धमतरी सर्किट हाउस में सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों, यादव समाज, जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण भेंट कर संवाद किया। इस दौरान उनकी मांगों एवं क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डिपेंद्र साहू, जिलाध्यक्ष  प्रकाश बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष  अरुण सार्वा, महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक  इंदरचंद चोपड़ा, जिला महामंत्री  राकेश साहू सहित  भागवत यादव,  सोहन यादव,  मनोज यादव, श्रीमती सरोज यादव, श्रीमती सरिता यादव एवं श्रीमती गोमती यादव उपस्थित रहे।

धमतरी। मंत्री गजेंद्र यादव ने धमतरी में बिलई माता के दर्शन किए। उन्होंने X में बताया, धमतरी प्रवास के दौरान माँ विंध्यवासिनी (बिलई माता) के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। यादव समाज, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी परिवार के आत्मीय स्वागत और स्नेह से मैं हृदयपूर्वक अभिभूत हूँ। साथ ही धमतरी सर्किट हाउस में सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों, यादव समाज, जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सौहार्दपूर्ण भेंट कर संवाद किया। इस दौरान उनकी मांगों एवं क्षेत्र के विकास संबंधी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।