मंत्री कश्यप के कार्यालय और सुरक्षा कर्मियों पर हमले से कांग्रेस उसके चमचों की गुंडागर्दी उजागर हुई -भाजपा

मंत्री कश्यप के कार्यालय और सुरक्षा कर्मियों पर हमले से कांग्रेस उसके चमचों की गुंडागर्दी उजागर हुई -भाजपा

मंत्री कश्यप के कार्यालय और सुरक्षा कर्मियों पर हमले से कांग्रेस उसके चमचों की गुंडागर्दी उजागर हुई -भाजपा

प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल ने कहा -कांग्रेस अब स्क्रिप्टेड आरोपों के जरिए अपनी सियासी हैसियत को जिंदा रखने की नाकाम कोशिश कर रही

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल ने प्रदेश के वन व सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति को ओछेपन की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि मुद्दों के संकट से जूझ रही कांग्रेस अब कपोल-कल्पित व स्क्रिप्टेड आरोपों के जरिए अपनी सियासी हैसियत को जिंदा रखने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का असली चेहरा और कांग्रेस के चमचों की गुंडागर्दी उजागर हुई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती बघेल ने कहा कि मंत्री श्री कश्यप के कार्यालय और सुरक्षा कर्मियों पर जिस प्रकार की पत्थरबाजी हुई है और उससे एक महिला पुलिस कर्मी सिर भी फूटा है। महिलाओं के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगें हाँकने वाले कांग्रेसियों ने एक महिला कर्मी तक को घायल करके अपने महिला विरोधी चरित्र का परिचय दिया है। उन्होंने कटाक्ष किया कि प्रियंका वाड्रा से लेकर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल, दीपक बैज, डॉ. चरणदास महंत तक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चमचा, स्लीपर सेल, सत्ता-सुखभोगी तो बताया पर कांग्रेस के लोग किस स्तर के उत्पाती और उपद्रवी हैं, यह इस घटना ने बता दिया है। कांग्रेस तोड़फोड़ का यह जो रास्ता अपना रही है, उससे खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे कहावत चरितार्थ हो रही है। लगातार हो रही अपनी हार से कांग्रेस की बौखलाहट सामने आ रही है। इससे कांग्रेस की दोहरी राजनीति सामने आई है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती बघेल ने कहा कि मंत्री श्री कश्यप जनता के प्रिय नेता है। उनकी छवि को खराब करने के लिए यह पूरा प्लान बनाया गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार बस्तर को जिस तेजी और सख्ती के साथ नक्सल मुक्त कर रही है, नियद नेल्लानार को कामयाब किया है, सड़क, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आदि के क्षेत्र में कार्य करती जा रही है, इसी की बौखलाहट है जो कांग्रेसियों ने यह उत्पात मचाया। इससे एक बात और स्पष्ट हो रही है कि कांग्रेस हर स्तर पर हिंसक गतिविधियों के जरिए अराजकता फैलाने के अपने टूलकिट एजेंडे पर अमल कर रही है।