आज जगदलपुर आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जगदलपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।
जगदलपुर एयरपोर्ट में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का आत्मीय स्वागत
जगदलपुर। आज जगदलपुर आगमन पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का जगदलपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात् मंत्री का बस्तर सांसद निवास में अभिनंदन किया गया,जहाँ बस्तर सांसद महेश कश्यप, उनकी धर्मपत्नी चंपादेवी कश्यप एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में सम्मिलित होने हेतु आत्मीय आमंत्रण प्रदान किया गया तथा बस्तर की गौरवशाली संस्कृति का प्रतीक ‘नंदी कला कृति’ स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट की गई।

मंत्री तोखन साहू ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए बस्तर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की तथा सभी उपस्थित जनों के साथ स्वल्पाहार के साथ विचार विमर्श किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा, छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, जगदलपुर नगर निगम महापौर संजय पांडे, एम.आई.सी. सदस्य संग्राम सिंह राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद योगेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, पिंटू साव, रजनीश पाणिग्रही, जयराम दास, पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित त्रिवेदी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी सहित भाजपा जिला एवं मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
cg24
