हमें अपने दैनिक जीवन स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए - रूपकुमारी चौधरी
हमें अपने दैनिक जीवन स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए - रूपकुमारी चौधरी
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की प्रदेश संयोजक एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरूआत कोविड-19-महामारी के समय हुई थी। दुनिया में जब कोविड-19 ने तबाही मचा रखी थी तब भारत में स्वदेशी टीके का निर्माण करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दिया गया। मात्र 9 महीने में दो-दो कॉविड के वैक्सीन के साथ बूस्टर डोज भी भारत देश में निर्मित हुआ तब से आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना की शुरुआत हुई। श्रीमती चौधरी ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता अपने दैनिक जीवन स्वदेशी वस्तुओं का करेंगे को भारत को आत्मनिर्भर देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।
cg24
