भारतीय जनता पार्टी – प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा
“सेवा पखवाड़े के अंतिम दिन असगर अली ने दिया स्वच्छता और आत्मनिर्भर भारत का संदेश”
“असगर अली ने गांधी जयंती पर बोला – वोकल फॉर लोकल से बनेगा सशक्त भारत”
“एक पेड़ माँ के नाम अभियान के साथ असगर अली ने सेवा पखवाड़े का किया समापन”
“सेवा, स्वच्छता और स्वदेशी का संकल्प लेकर असगर अली ने किया सेवा पखवाड़े का समापन”
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के ग्राम पंचायत चरौदा, छुरा विधानसभा में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वच्छता अभियान, महात्मा गांधी जयंती एवं "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की उपाध्यक्ष असगर अली प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुए।
असगर अली ने अपने उद्बोधन में कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि "हमारा जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी जी के स्वच्छता और स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को प्रत्येक नागरिक का संकल्प और अभियान बना दिया है। मोदी जी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम देश के लिए प्रेरणास्रोत बना है। आज भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी वस्तुओं के अधिकतम उपयोग के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत निर्माण में हम सबकी महती भूमिका है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हाजी शेख निज़ाम, जिला महामंत्री इमरान खान, पंचायत अध्यक्ष, पंच-सरपंच सहित ग्राम के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
