बस्तर दशहरा लोकोत्सव 2025, अमित शाह पहुंचे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बस्तर दौरे पर हैं। शाह सिरहासार भवन में बस्तर दशहरा के अंतर्गत आयोजित मुरिया दरबार की पारंपरिक रस्म में शामिल हैं। वे मंत्री मांझी, चालकी, मेंबर और मेंबरीन समुदायों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। इसके बाद शाह लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे। बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव के अनुसार, अमित शाह देश के पहले ऐसे गृहमंत्री हैं, जो मुरिया दरबार में शामिल हुए हैं। अब तक इस रस्म में केवल राज्य के मुख्यमंत्री ही शामिल होते थे।
cg24
