राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त लोकेश कावड़िया ने किया नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन
राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त लोकेश कावड़िया ने किया नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन
रायपुर. छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री लोकेश कावड़िया ने आज अपने नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रवेश किया। उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की और अपना पदभार संभाला।
इस अवसर पर पांच दिव्यांगों को लघु व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण देने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई। नए कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर निशक्तजन वित्त विकास निगम के डायरेक्टर प्रदीप टंडन, आरती त्रिवेदी, जानकी गुप्ता, हरेंद्र पटेल उपस्थित थे। उन्होंने श्री कावड़िया को पुष्पगुच्छ भेंटकर सफलतम कार्यकाल के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
सभी डायरेक्टर ने श्री कावड़िया के साथ बैठकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की तथा आगामी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया। श्री कावड़िया ने
बताया कि जनसुविधा के अनुरूप नए कार्यालय का पता जी ई रोड, पुराना आरडीए कार्यालय का प्रथम तल पर रखा गया है।
cg24
