दुबे उमरगाँव में एस आई आर बैठक में शामिल हुए बस्तर सांसद
दुबे उमरगाँव में एस आई आर बैठक में शामिल हुए बस्तर सांसद
एस आई आर लोकतंत्र का आधार:महेश कश्यप
बस्तर: बस्तर के ग्राम दुबे उमर गांव में विशेष गहन पुनरीक्षण पर आधारित एक महत्वपूर्ण बैठक सांसद महेश कश्यप के उपस्थिति में संपन्न हुआl इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए एक त्रुटिरहित और अद्यतन (अपडेटेड) मतदाता सूची सुनिश्चित करना था। सांसद महेश कश्यप के आगमन पर, ग्रामवासियों ने उनका अत्यंत गर्मजोशी से पुष्प गुच्छ और पुष्प माला भेंट कर स्वागत किया। सांसद ने सर्वप्रथम ग्राम की देवी के मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की।
इस दौरान सांसद महेश कश्यप ने कहा यह पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतंत्र का आधार है। इस हेतु आप सभी बीएलओ एवम भाजपा के कार्यकर्ता बंधु ,सभी मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरने या फॉर्म से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु मतदाताओं की सहायता करे और ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी ने बताया, यह एसआईआर अर्थात् विशेष गहन पुनरीक्षण मुख्य रूप से अन्य देशों से भारत में रह रहे घुसपैठियों की पहचान करने,दोहराए गए नामों को हटाने और मृत मतदाताओं के नाम मिटाने के लिए किया जा रहा है, ताकि आने वाले चुनाव से पूर्व हमारे पास एक पूर्णतः अपडेटेड और त्रुटिरहित मतदाता सूची उपलब्ध हो सके।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा जिला मंत्री किरण सेन, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुखदेव मंडावी, रामानंद मिश्रा, ऊद्वोराम नाग, दयाराम बघेल, चमेली साहू, गणेश बघेल, सुष्मिता मिश्री, कुसुम परिहार, बसंती पटेल, नकछड़ी कश्यप, अंतोराम कश्यप, फूलसिंह मौर्य, अनिल जायसवाल, ईश्वर मंडावी, मिलन बघेल, बसंत गावड़े, नरपत कश्यप, रतिराम कश्यप, वंशीराम कश्यप, और वीर सिंह मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्राम की जनता और भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
cg24
