प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से निवास पहुंचकर की सौजन्य भेंट
प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से निवास पहुंचकर की सौजन्य भेंट
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक के निज निवास परसदा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष बिलासपुर शहरी माननीय श्री वैभव गुप्ता जी, जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण श्री ऋषभ चतुर्वेदी जी, प्रदेश युवा मोर्चा श्री सन्नी केशरी जी एवं श्री रोशन सिंह जी, प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती पुनीता डहरिया जी तथा अनुसूचित जाति मोर्चा से श्री चंद्र प्रकाश सूर्या जी सहित अन्य विभिन्न पदाधिकारियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से सौजन्यपूर्ण मुलाकात की। इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।
cg24
