पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारम्भ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारम्भ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

पल्स पोलियो अभियान 2025 का शुभारम्भ, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बच्चों को पिलाया पोलियो ड्रॉप

कहा - पल्स पोलियो के प्रति जागरूकता ही बचाव का पहला कदम है।

विधानसभा बिल्हा अंतर्गत राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आज शुभारंभ हुआ। इसके अंतर्गत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने पल्स पोलियो अभियान 2025 की शुरुवात करते हुए 5 वर्षोंं से कम उम्र के बच्चों को पोलियों  ड्रॉप्स पिलाई। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से यह भी अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि  कि पल्स पोलियो अभियान की सार्थकता तभी है जब कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रह जाए। इस अभियान के तहत अनिवार्य रूप से घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएगी, जिससे हर बच्चा पोलियो से सुरक्षित होकर ताउम्र स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा है कि पोलियो की दो बूंदें न सिर्फ किसी बच्चे को जीवनभर के लिए सुरक्षित करती हैं, बल्कि यह एक स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण की नींव भी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वस्थ और सशक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ रहा है। उन्होंने जनसहभागिता को इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा कि हर घर से सहयोग मिलेगा, तो हमारा प्रदेश निश्चित ही 'पूर्णत: पोलियो मुक्त छत्तीसगढ़  बनेगा।