राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत

जशपुर की पावन धरती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का ऐतिहासिक आगमन

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया आत्मीय स्वागत

जशपुर /रायपुर - माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के आज जशपुर आगमन पर आगडीह स्थित हवाई पट्टी पर अत्यंत गरिमामय, आत्मीय एवं स्नेहपूर्ण स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल  रमेन डेका , झारखंड के राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार , मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी के साथ उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति महोदया के स्वागत हेतु मंत्री  रामविचार नेताम, सांसद चिन्तामणी महाराज, सांसद  राधेश्याम राठिया, सरगुजा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा, आईजी  दीपक कुमार झा, कलेक्टर  रोहित व्यास एवं एस.एस.पी. शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
यह स्वागत केवल औपचारिक नहीं था, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों, आदिवासी अंचल की समृद्ध संस्कृति और जन–जन के सम्मान की भावना से ओतप्रोत एक अविस्मरणीय क्षण बन गया। जशपुर की पावन भूमि पर राष्ट्रपति महोदया का आगमन समूचे अंचल के लिए गर्व, प्रेरणा और उत्साह का प्रतीक रहा।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की सरलता, संवेदनशीलता और राष्ट्रप्रेम ने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को भावविभोर कर दिया।