नारायणपुर के हर गांव तक विकास पहुँचाना साय सरकार का संकल्प - केदार कश्यप

नारायणपुर के हर गांव तक विकास पहुँचाना साय सरकार का संकल्प - केदार कश्यप

नारायणपुर के हर गांव तक विकास पहुँचाना साय सरकार का संकल्प - केदार कश्यप

वनमंत्री केदार कश्यप ने किया 24 करोड़ 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात

जगदलपुर। वनमंत्री केदार कश्यप आज अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मंत्री केदार कश्यप नें मर्दापाल क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा स्टॉप डैम निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा मुख्य मार्गों का डामरीकरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, तथा वन विभाग द्वारा देवगुड़ी संरक्षण एवं निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया साथ ही छात्र-छात्राओं को सायकल वितरण भी किया।

मंत्री कश्यप नें गोंदियापाल में 313.39 लाख की लागत के विकास कार्य प्रस्तावित सड़क निर्माण (पुल-पुलिया सहित), मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत पुलिया निर्माण, बस्तर विकास प्राधिकरण द्वारा सी.सी. सड़क निर्माण, तथा सामुदायिक भवन कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।  मंत्री केदार ने बड़ेआमाबाल एवं तारागाँव में पुलिया निर्माण, 3.70 किमी सड़क (पुल-पुलिया सहित), सी.सी. सड़क, अटल डिजिटल सुविधा केंद्र, तथा मुक्तिधाम/प्रतिक्षालय शेड, जलाशय बांध पर गेट, स्पिलवे, नहर लाइनिंग एवं स्ट्रक्चर निर्माण, सी.सी. सड़क निर्माण, सोलर हाई मास्ट स्थापना, तथा महातारी सदन लोकार्पण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।


जन सभा को सम्बोधित करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के तहत बस्तर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बस्तर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता के क्षेत्र में कार्य चल रहा है। 

केदार कश्यप ने बताया कि सरकार ने बस्तर में 15,000 प्रधानमंत्री आवास, 45 नए आंगनबाड़ी केंद्र, पीएससी भवन, महतारी सदन और नए स्वास्थ्य केंद्रों की मंजूरी दी है, जिससे गांव-गांव तक सुविधाएं पहुँच रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बस्तर के युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए होटल मैनेजमेंट, फूड प्रोसेसिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दे रही है 

हर वर्ग के उत्थान हेतू भाजपा सरकार संकल्पित

वनमंत्री  केदार कश्यप  ने कहा कि किसान हो मजदूर हो या महिला वर्ग—हर वर्ग को सरकार की योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हमेशा गरीबों और वंचितों के उत्थान को प्राथमिकता दी है।
पाँच-छह वर्ष पहले की स्थिति को देखें तो प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को घर मिलने की उम्मीद थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने इस योजना को रोककर रखा। इससे गरीबों को उनके अधिकार से वंचित किया गया। आज भाजपा सरकार और हमारे देश के प्रधानमंत्री ने यह संकल्प लिया है कि हर गरीब को उसका घर मिले और उसका सपना साकार हो।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबों और महिलाओं के लिए विशेष योजनाएँ लागू की जा रही हैं। हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को आर्थिक सहयोग देने की पहल की गई है। यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार गरीबों के घर बनाने से लेकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने तक हर क्षेत्र में काम कर रही है। यही संकल्प है—गरीब, किसान, मजदूर और महिला वर्ग को सम्मानजनक जीवन देना और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना।

गाँवो और पंचायतों में विकास कार्यों की बढ़ती श्रृंखला

छोटे-छोटे गांवों और पंचायतों में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इन सबके साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को साइकिल वितरण भी किया गया है। बेटियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया है ताकि वे आगे बढ़ें और समाज में अपनी भूमिका निभा सकें। इन सभी कार्यों से क्षेत्र में अधोसंरचना, शिक्षा और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।