सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 : रायपुर जिले के 101 मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं सामूहिक कार जप किया गया |

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 : रायपुर जिले के 101 मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं सामूहिक कार जप किया गया |

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 : रायपुर जिले के 101 मंदिरों में पूजा-अर्चना एवं सामूहिक कार जप किया गया |

भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर द्वारा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आज सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 को पूरे जिले में श्रद्धा, संकल्प एवं स्वाभिमान के भाव के साथ भव्य रूप से मनाया गया ।

आज 10 जनवरी 2026 को सोमनाथ मंदिर पर हुए ऐतिहासिक आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने तथा पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर जिले के 101 मंदिरों/धार्मिक स्थलों में एक साथ पूजा–अर्चना, अभिषेक, आरती, सेवा कार्य एवं सामूहिक कर जप का आयोजन किया गया।

नाहरपारा स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर सहित सभी मंदिरों में शिवभक्ति, राष्ट्रचेतना और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत वातावरण रहा ।

यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारत की अखंड आस्था, सहनशीलता, सांस्कृतिक गौरव और आत्मसम्मान को नमन करने का सामूहिक संकल्प था। “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ जिले भर में श्रद्धा, एकता एवं स्वाभिमान का संदेश गूंज उठा।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश ने कहा कि सोमनाथ भारत की आत्मा का प्रतीक है—जिसे बार-बार तोड़ा गया, पर झुकाया नहीं जा सका । 11 मई 1951 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की उपस्थिति में पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण से लेकर आज तक यह मंदिर राष्ट्रीय चेतना का प्रेरक केंद्र बना हुआ है ।

इसी भावना के साथ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026 के माध्यम से जन-जन को जोड़ा गया और देश की सांस्कृतिक अस्मिता एवं राष्ट्र गौरव के प्रति संकल्प को सशक्त किया गया ।

आज के इस आयोजन में भाजपा के प्रदेश नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया |