भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा पर रायपुर में होगा भव्य उत्सव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा पर रायपुर में होगा भव्य उत्सव


एकात्म परिसर में आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े व मिठाई वितरण के साथ कार्यकर्ता करेंगे स्वागत


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की विधिवत घोषणा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2026, दोपहर 01:00 बजे, जिला कार्यालय एकात्म परिसर, रायपुर में भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।  इस अवसर पर आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई वितरण कर कार्यकर्ताओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जाएगा।
भाजपा जिला रायपुर के जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा एवं बूथ स्तर के जेष्ठ-श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु-भगिनी मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होता है। उनके नेतृत्व में देशभर में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन पार्टी की लोकतांत्रिक परंपरा, अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता का सशक्त उदाहरण है। यह उत्सव समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की एकजुटता को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा का संचार होगा तथा संगठनात्मक मजबूती का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा।