अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक
समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ
कहा - पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर समाज सेवा और एकता और जनकल्याण को दोहराया
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने चकरभाठा अंतर्गत रहंगी में अहिल्या देवी होलकर कल्याण समिति (गड़रिया समाज) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर श्री कौशिक ने समाज के नव निर्वाचित पदाधिकार्यों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर समाजसेवा, एकता और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी विलक्षण महिला शासिका थीं, जिन्होंने अपने न्यायप्रिय, धर्मपरायण और लोकसेवी शासन के माध्यम से जनमानस के हृदय में स्थायी स्थान बना लिया. उनका सम्पूर्ण जीवन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और प्रशासनिक दक्षता का आदर्श उदाहरण है। इसी तरह सभी नवनिर्वाचित सदस्य भी अपना कार्य पारदर्शिता के साथ करे जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बन सके।
cg24
