भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर में प्रदेश के यशस्वी अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को नमन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने संविधान की महत्ता, राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका तथा देश की प्रगति में भाजपा की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
ज़िलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया गया। युवाओं से राष्ट्रसेवा, अनुशासन एवं देश के विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
अंत में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया।आज के इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक पुरंदर मिश्रा महापौर मीनल चौबे  प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय प्रदेश मंत्री जयंती पटेल अमित साहु कोषाध्यक्ष राम गर्ग जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा संजय श्रीवास्तव अमरजीत छाबड़ा राजीव अग्रवाल संदीप शर्मा लक्ष्मी वर्मा इन्द्रजीत सिंह गोल्डी लोकेश कावडिया नंद कुमार साहु शशांक शर्मा कृतिका जैन अखिलेश कश्यप रजयंत ध्रुव ओमप्रकाश साहू अमित मैशरी सत्यम दुआ अकबर अली सुभाष अग्रवाल नवीन शर्मा ललित जयसिंह संजय तिवारी अर्चना हुकरे तुषार चोपड़ा अनीता देवांगन अनूप केलकर रोहित द्विवेदी राजकुमार राठी अर्पित सूर्यवंशी प्रणय साहू शंकर साहू विकास शुक्ला राहुल यादव अनवेश पांडे राजन शर्मा आदि सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।