शिवराज सिंह चौहान के रायपुर (स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा) पहुँचने पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
रायपुर। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँचने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, गजेंद्र यादव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी एवं सत्कार विभाग के प्रदेश संयोजक आकाश विग उपस्थित रहे।
cg24
