विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला बजट - गुरु खुशवंत साहेब
रायपुर संभाग का युवा संवाद कार्यक्रम संपन्न
विकसित भारत की संकल्पना को पूरा करने वाला बजट - गुरु खुशवंत साहेब
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा केन्द्रीय बजट 2026-27 की विशेषताओं को लेकर प्रदेश के युवाओं से लगातार संवाद कार्यक्रम कर जागरूक कर रहा है। रायपुर संभाग का युवा संवाद कार्यक्रम बुधवार को रावतपुरा सरकार युनिवर्सिटी धनेली रायपुर में संपन्न हुआ।
युवा संवाद को ऐतिहासिक आयोजन बताते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने वाले केंद्रीय बजट को लेकर युवाओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिल रहा है। बजट को युवा शक्ति का बजट बताते हुए इसे विकसित भारत की ओर बढ़ता सशक्त कदम करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में छत्तीसगढ़ के लिए विशेष रणनीतिक प्रावधान किए गए हैं, जिसमें कनेक्टिविटी, जनजातीय कल्याण और औद्योगिक विकास को प्राथमिकता दी गई है। बजट को विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि कर सुधार, विनिर्माण और तकनीक पर केंद्रित यह बजट मध्यम वर्ग की आर्थिक क्षमता को सशक्त करेगा। 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय को कर मुक्त करना, वेतनभोगियों के लिए मानक कटौती बढ़ाकर 75 हजार रुपये करना और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर कटौती की सीमा 1 लाख रुपये करना स्वागतयोग्य निर्णय हैं।
cg24
