धरसींवा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती: सिलयारी व सिलतरा थाना के नवीन भवन निर्माण के लिए 1.10 करोड़ की मिली स्वीकृति,विधायक ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त किया

धरसींवा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती: सिलयारी व सिलतरा थाना के नवीन भवन निर्माण के लिए 1.10 करोड़ की मिली स्वीकृति,विधायक ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त किया

धरसींवा क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती: सिलयारी व सिलतरा थाना के नवीन भवन निर्माण के लिए 1.10 करोड़ की मिली स्वीकृति,विधायक ने उपमुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त किया


विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अनुदान मांगों पर चर्चा में धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने अपने क्षेत्र की प्रगति और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सदन के पटल पर रखा।अनुदान मांगो पर चर्चा के दौरान उन्होंने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्षेत्र की नवीन विकास योजनाओं के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
विधायक अनुज शर्मा ने उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे क्षेत्र की निरंतर प्रगति के लिए जो सौगातें दी हैं, उसके लिए मैं उपमुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ। विकास केवल ईंट-पत्थर की संरचनाएं नहीं होतीं, बल्कि यह आम जनता के जीवन को आसान बनाने का एक संकल्प होता है। आदरणीय उपमुख्यमंत्री जी ने न केवल हमारी मांगों को सुना, बल्कि उन्हें प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति भी दी है। महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जुड़ाव के लिए 'महतारी सदन' का निर्माण, धरसींवा विधानसभा में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पुलिस चौकी सिलयारी का पुलिस थाना में उन्नयन व सिलतरा में नवीन थाना भवन एवं सिलयारी चौकी के भवन निर्माण के लिए 1.10 करोड़ की स्वीकृति दी है, वह हमारे क्षेत्र की तस्वीर बदल देगी। उपमुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन हमारे लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत रहा है। उनकी कार्यशैली और विकास के प्रति उनका दृष्टिकोण हम सभी जनप्रतिनिधियों के लिए एक उदाहरण है। मुझे पूरा विश्वास है कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से हमारे क्षेत्र की जनता का जीवन स्तर सुधरेगा और हम उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
साथ ही क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए श्री शर्मा ने अनुदान चर्चा के दौरान कुछ बहुप्रतीक्षित मांगों पर उपमुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया और उनकी स्वीकृति का आग्रह किया ।जिसमें…
*गृह विभाग के अंतर्गत: ग्राम गुमा (वि.खं. धरसींवा) में नई पुलिस चौकी की स्थापना।
*पंचायत विभाग के अंतर्गत: मलौद में नवीन पंचायत भवन का निर्माण। दोंदेखुर्द में पीडीएस (PDS) भवन का निर्माण। अकोली (मांढर) में पूर्व माध्यमिक शाला सें  मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग। गोमची में काशीराम निषाद के घर से मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग का निर्माण। सोनतरा में 'स्मार्ट पंचायत भवन' का निर्माण कार्यों कें मांगो कों सदन में रखा।
विधायक अनुज शर्मा ने विश्वास जताया कि इन मांगों की स्वीकृति से धरसींवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे और कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य धरसींवा के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना है, और माननीय उपमुख्यमंत्री जी के सहयोग से ये कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे।