महासप्तमी के अवसर पर धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ किये रतनपुर स्थित महामाया देवी के दर्शन
महासप्तमी के अवसर पर धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के साथ किये रतनपुर स्थित महामाया देवी के दर्शन
विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के विकास और मंगलमय जीवन की कामना की
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने महासप्तमी के पावन एवं अत्यंत शुभ अवसर पर रतनपुर स्थित आदि शक्ति माँ महामाया जी के दिव्य दरबार में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पुण्य अवसर पर माँ काली जी एवं भैरों बाबा की भी पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर उनसे क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं निरंतर विकास की मंगल कामना की। इस मौके पर कौशिक ने माँ महामाया की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, हर घर में खुशहाली और आनंद का वातावरण बना रहे ऐसी कामना की । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत पूर्व सहित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
cg24 
