भाजपा लाखेनगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विधायक सुनील सोनी

भाजपा लाखेनगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विधायक सुनील सोनी

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आज दिनांक 04.04.2026 को लाखेनगर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग ओंकार मैरिज पैलेस कुशालपुर रायपुर में प्रारंभ हुआ, जिसमें रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी उपस्थित हुए। सक्षम कार्यकर्ता- सशक्त संगठन की अवधारणा और संगठन की विचारधारा को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश तथा जिला सहित मंडल व बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर-कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सचिन सिंघल, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारीगण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल पदाधिकारीगण, प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण, जिला मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण, मंडल मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारीगण, शक्तिकेंद्र प्रभारीगण, शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र सह-संयोजक, समस्त बुथ अध्यक्षगण, मंडल में निवासरत वरिष्ठ-जन शामिल हुए। यह मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने और राष्ट्र निर्माण के पद पर वैचारिक रूप से एकजुट होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा लाखे नगर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में सहित अनेक कार्यकर्तागण शामिल हुए।