भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन मंत्री केदार कश्यप से CAIT प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन मंत्री श्री केदार कश्यप से CAIT प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात
रायपुर। कांफ्रेंडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा नई दिल्ली में आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फ़ेयर “भारतीय व्यापार महोत्सव 2026” के संबंध में आज छत्तीसगढ़ के माननीय वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप से CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी एवं CAIT छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।
बैठक के दौरान भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की रूपरेखा, व्यापारिक संभावनाओं तथा छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के वन उत्पाद, जनजातीय उत्पाद, हस्तशिल्प, स्थानीय उद्योग एवं व्यापार को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने की दिशा में महोत्सव की भूमिका पर विशेष रूप से चर्चा की।
माननीय मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों में तैयार होने वाले उत्पादों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने स्थानीय व्यापार, लघु उद्योग एवं वन आधारित उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
CAIT प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री श्री कश्यप को महोत्सव में छत्तीसगढ़ की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आमंत्रित किया तथा जनजातीय समाज एवं स्थानीय व्यापारियों को राष्ट्रीय व्यापारिक मंच से जोड़ने के लिए सहयोग का आग्रह किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी एवं प्रतिनिधि मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
cg24 
