बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों का होगा आयोजन

बस्तर मुन्ने एवं सुशासन तिहार अंतर्गत शिविरों का होगा आयोजन

राज्य शासन के मंशानुरूप सुशासन तिहार अंतर्गत ग्रामीणजनों की मांगों और समस्याओं त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न गावों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम 23 मई को कलस्टर स्तरीय शिविर मारंगपुरी, छिनारी और चिचडोगरी में आयोजन किया जाएगा। उक्त शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत ग्राम मारंगपुरी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम कौंदकेरा, छोटेमालगांव, सलना, पलना, चिचाड़ी, मारंगपुरी, बांसकोट एवं केरागांव के ग्रामीण शामिल होंगे। जनपद पंचायत माकड़ी अंतर्गत ग्राम छिनारी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम छत्तोड़ी, किरमारी, छिनारी, नेवरा, बड़ेसोंहगा, छोटेसोंहगा, बेड़ागांव और बिजोंली के ग्रामीण शामिल होंगे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत कोण्डागांव अंतर्गत चिचडोगरी में आयोजित कलस्टर स्तरीय शिविर में ग्राम बांसगांव, मड़ागांव, बावड़ी, तोड़म, कोंगेरा, तेलंगा, बनजुगानी, कराठीआलवाड़, चिचडोंगरी, कोटेलबेड़ा वनग्राम, बुनागांव, गुलमा, उमरगांव अ, केवटी, ढाड़िया, बनसिरसी, मथनीबेड़ा वनग्राम और सिरसीबेड़ा वनग्राम के ग्रामीण शामिल होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रामवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।