संजय श्रीवास्तव द्वारा नागरिक आपूर्ति निगम में वृक्षारोपण किया गया
विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष, संजय श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से आॅफिस काॅम्पलेक्स, नवा रायपुर, सेक्टर 24 में पर्यावरण दिवस का आयोजन कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष ने नागरिक आपूर्ति निगम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे लगाए, तथा जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन एवं सौर उर्जा के तरीके एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन महत्व के अतिरिक्त सामाजिक दायित्यों के बारे में जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाकर सभी व्यक्तियों को कम से कम एक वृक्ष लगाने का आग्रह किया। इस अवसर पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
निगम अध्यक्ष में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सभी की सहभागिता को आवश्यक बताया। जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की ही जिम्मेदारी नही है, बल्कि यह हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। प्लास्टिक प्रदूषण की रोकथाम जरूरी है। वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण से ही आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित हो सकेगा।
cg24 
