महासमुंद में सुरों का संगम: 'गाइये और छा जाइये' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

महासमुंद में सुरों का संगम: 'गाइये और छा जाइये' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

महासमुंद में सुरों का संगम: 'गाइये और छा जाइये' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

महासमुंद शहर में संगीत और कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित भव्य संगीत प्रतियोगिता 'गाइये और छा जाइये' का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक एवं छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार अनुज शर्मा  व महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और उभरते हुए गायकों ने अपनी सुरीली आवाजों से समां बांध दिया। प्रतिभागियों की हौसला बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि आज इस 'गाइये और छा जाइये' कार्यक्रम के मंच पर आकर मेरा मन आनंदमय हों गया है। संगीत, कला और संस्कृति—ये हमारे छत्तीसगढ़ की आत्मा हैं। हम वो लोग हैं जो काम की शुरुआत भी गीत से करते हैं और थकान भी गीत गाकर ही मिटाते हैं। हमारी माटी के कण-कण में सुर और ताल बसता है। ये मंच सिर्फ गाने का नहीं है, ये अपनी हुनर को पूरी दुनिया के सामने दिखाने का मंच है। 'गाइये और छा जाइये' का मतलब सिर्फ सुर लगाना नहीं है, बल्कि अपनी प्रतिभा के दम पर समाज में, देश में छा जाना है।अपनी भाषा, अपनी संस्कृति और अपनी माटी से कभी शर्माना मत। जो अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, वही आसमान की ऊंचाइयों को छूता है।आज के इस दौर में जब लोग अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं, तब महासमुंद के युवाओं का यह उत्साह देखकर मुझे भरोसा हो गया है कि हमारी कला और छत्तीसगढ़ी संस्कृति का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। आप अपनी प्रतिभा को पहचानिए। कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता, बस आपके इरादों में वो 'हौसला’ और वो 'जुनून' होना चाहिए। छत्तीसगढ़ की माटी में कला और संस्कृति कूट-कूट कर भरी है। 'गाइये और छा जाइये' जैसे मंच हमारे ग्रामीण और शहरी अंचल की छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। मुझे खुशी है कि महासमुंद में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का इतना शानदार अवसर मिल रहा है। मैं आप सभी से आह्वान करता हूँ—गाइये, झूमिये, अपनी कला का परचम लहराइये और पूरी दुनिया में छा जाइये! राजनीति अपनी जगह है, लेकिन कलाकार के रूप में मेरा दिल हमेशा आप सबके लिए धड़केगा। इस शानदार आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई और सभी प्रतिभागियों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।
कलाकारों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ,कमल जैन सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और स्थानीय जनता उपस्थित रही, जिन्होंने देर रात तक चले इस संगीतई सफर का भरपूर आनंद लिया।