विद्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, नए भवन निर्माण का दिया भरोसा

विद्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, नए भवन निर्माण का दिया भरोसा

विद्यालय भवन का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक पुरंदर मिश्रा, नए भवन निर्माण का दिया भरोसा

रायपुर। राजधानी के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय का निरीक्षण करने विधायक पुरंदर मिश्रा विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर छात्राओं, शिक्षकों एवं स्कूल प्रबंधन से चर्चा की तथा विद्यालय की आवश्यकताओं और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र नवीन भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

भ्रमण के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आधुनिक अधोसंरचना उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के नवीन भवन निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है तथा इस संबंध में स्वीकृति हेतु माननीय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai को पत्र भी प्रेषित किया जा चुका है।

विधायक ने विद्यालय की कक्षाओं, परिसर एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाएगा। शिक्षकों से भी चर्चा कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं आवश्यक संसाधनों की जानकारी प्राप्त की।

विद्यालय प्रबंधन एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने विधायक के समक्ष विद्यालय से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं और विकास कार्यों की जानकारी रखी। इस पर विधायक ने सकारात्मक पहल का भरोसा देते हुए कहा कि छात्राओं को बेहतर वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर शाला विकास समिति की अध्यक्ष मिली बैनर्जी, अनीता महानंद, वार्ड पार्षद खगपति सोनी, प्राचार्य प्रवीर कुमार चटर्जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

“बेटियों की शिक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। सुरक्षित, सुविधायुक्त और आधुनिक विद्यालय भवन के निर्माण के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।” — विधायक पुरंदर मिश्रा