शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सपरिवार किए माँ बम्लेश्वरी के दर्शन; प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

सांसद बृजमोहन ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की बधाई व शुभकामनाएँ

डोंगरगढ़/रायपुर 19 अक्टूबर

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व की महाष्टमी के शुभ अवसर पर रायपुर के वरिष्ठ सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी देवी के दरबार में मत्था टेका। श्री अग्रवाल अपने परिवार, आत्मीय मित्रों, शुभचिंतकों और स्नेहीजनों के साथ डोंगरगढ़ पहुँचे और आदिशक्ति माँ बम्लेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

श्री अग्रवाल ने डोंगरगढ़ रवाना से पहले राजधानी में बंजारी माता मंदिर में दर्शन किए उसके बाद राजनांदगांव में  राम दरबार मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद डोंगरगढ़ पहुंचे यहां सर्वप्रथम पहाड़ी पर स्थित ‘माँ बम्लेश्वरी’ के दर्शन किए और विधिवत आरती उतारकर देश एवं छत्तीसगढ़ की उन्नति, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की। इसके उपरांत उन्होंने नीचे विराजित ‘छोटी बम्लेश्वरी माता’ के मंदिर पहुँचकर दर्शन-पूजन किया और संतों-पुजारियों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "माँ बम्लेश्वरी का दरबार असीम आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। महाष्टमी के पावन दिवस पर माता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि और विजयादशमी की बधाई व शुभकामनाएँ दीं।