सोलहपुरी माता के दरबार में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

श्रद्धा और आस्था के साथ विधायक पुरन्दर मिश्रा ने किए सोलहपुरी माता के दर्शन

रायपुर। रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित पावन सोलहपुरी माता मंदिर में आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  पुरन्दर मिश्रा ने माता रानी के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन अवसर पर विधायक श्री मिश्रा ने माता रानी के श्रीचरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रार्थना की कि माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति, शांति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करते हुए श्री मिश्रा ने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-शांति, सकारात्मकता और खुशहाली बनी रहने की मंगलकामना की।