देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए सरगुजा से बस्तर तक रिकॉर्ड बिजनेस डेलीगेट पंजीयन अभियान शुरू
देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए सरगुजा से बस्तर तक रिकॉर्ड बिजनेस डेलीगेट पंजीयन अभियान शुरू

CAIT प्रदेश कार्यालय में 26 जिलों के अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न
विश्वस्तरीय बिजनेस नेटवर्किंग, B2B मीटिंग्स, नई तकनीक, AI, स्टार्टअप और निर्यात के अवसरों से जुड़ेगा छत्तीसगढ़ का व्यापार - अमर पारवानी
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेषनल वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, महामंत्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी एवं शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले “भारत व्यापार महोत्सव” में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज कैट छत्तीसगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय, रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कैट के नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने की। बैठक में सरगुजा से बस्तर तक प्रदेश के 26 जिलों के जिला अध्यक्षों एवं प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा प्रत्येक जिले से अधिकतम संख्या में बिजनेस डेलीगेट पंजीयन कराने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री अमर पारवानी ने कहा कि “भारत व्यापार महोत्सव केवल एक ट्रेड फेयर नहीं, बल्कि भारत की आर्थिक शक्ति, स्वदेशी उद्यमिता और वैश्विक व्यापार का सबसे बड़ा संगम है।” यह महोत्सव देश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और युवा उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों का प्रवेश द्वार सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि महोत्सव में अनेक देशों के राजदूत, अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल, वैश्विक खरीदार, निवेशक, आयातक-निर्यातक, अग्रणी उद्योगपति, ई-कॉमर्स कंपनियां तथा देशभर के प्रमुख व्यापारिक संगठन एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। इससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने, नए व्यापारिक संबंध स्थापित करने तथा निर्यात की संभावनाओं को मजबूत करने का अभूतपूर्व अवसर मिलेगा।
श्री पारवानी ने कहा कि महोत्सव में भाग लेने वाले व्यापारियों को विश्वस्तरीय बिजनेस नेटवर्किंग, B2B बिजनेस मीटिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऑटोमेशन, डिजिटल कॉमर्स, आधुनिक व्यापारिक तकनीकों, स्टार्टअप इकोसिस्टम, फ्रेंचाइजी मॉडल, ब्रांडिंग, नई मशीनरी, ई-कॉमर्स, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट तथा वैश्विक व्यापार से जुड़ी नवीनतम जानकारियां एवं व्यावसायिक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए ऐसे राष्ट्रीय मंचों से जुड़ना समय की आवश्यकता है।
कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन ने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव छत्तीसगढ़ के व्यापारियों, उद्योगों, एमएसएमई, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, हस्तशिल्पियों तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का सशक्त मंच बनेगा। प्रत्येक जिले में विशेष संपर्क एवं पंजीयन अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रदेश के उत्पादों को नए बाजार और नए खरीदार मिल सकें।
प्रदेश महामंत्री अवनीत सिंह ने बताया कि बैठक में सभी जिला अध्यक्षों ने उनके जिलों के लिए बिजनेस डेलीगेट पंजीयन का संकल्प लिया है। जिला स्तर पर व्यापारिक संगठनों, बाजार संघों, उद्योग संगठनों एवं विभिन्न व्यवसायिक वर्गों के साथ व्यापक संपर्क अभियान चलाकर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि सीखने, जुड़ने, व्यापार बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने और अपने व्यवसाय को “लोकल टू ग्लोबल” बनाने का सुनहरा अवसर है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाकर व्यापारियों, उद्योगपतियों, युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप्स को भारत व्यापार महोत्सव से जोड़ा जाएगा, ताकि छत्तीसगढ़ की भागीदारी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर सके।
उपरोक्त बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाणिकारी मुख्य रुप से उपस्थित रहेंः- अमर पारवानी, विक्रम सिंह देव, जीतेन्द्र दोषी, परमानंद जैन, अवनीत सिंह, सुरेंदर सिंह, जीवत बजाज, वाशु मखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज, हाजीवली मोहम्मद, मो.अली हीरानी, कन्हैया गुप्ता, दीपक विधानी, मुकेश मोटवानी, रतनदीप सिंह, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, नवीन शमार्, हीरानंद जयसिंह, राजू डागा, प्रकाश सांखला, शैलेंद्र सिंह, संजय अग्रवाल, कन्हैया हरिरामानी, महेश जेठानी, महेश जसूजा, रघुनाथ पोद्दार, जयनारायण अग्रवाल, सुरेश रतनानी, संतोष अग्रवाल, दीप शर्मा, जीतेन्द्र चंद्राकर डा. प्रदीपा, राकेश शर्मा, जीतेन्द्र जोशी, राकेश अग्रवाल, बलराम रोहरा, आशीष अग्रवाल, परमजीत उबेजा, एम पार्थ, रवि केवलतानी, रफीक मेमन, रमेश वीरानी, संजू पंजवानी, राजा खूबचंदानी, राहुल तेजवानी, रवि मोटवानी, प्रमोद गुप्ता, सत्या राम साहू,, ज्ञानचंद जैन, दिनेश सिंघल, रामकुमार गुप्ता, सुरेंद्र कपूर, उमेश सिंह, सागर मेघानी, राहुल चंद्राकर, कैलाश सोनी, एंव देवी दास अग्रवाल।

