डॉ. रमन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, ओपी चैधरी की कार्यशैली और व्यापारियों के समर्पण की अध्यक्ष सतीश थौरानी ने की जमकर सराहना

डॉ. रमन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, ओपी चैधरी की कार्यशैली और व्यापारियों के समर्पण की अध्यक्ष सतीश थौरानी ने की जमकर सराहना

डॉ. रमन सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, ओपी चैधरी की कार्यशैली और व्यापारियों के समर्पण की अध्यक्ष सतीश थौरानी ने की जमकर सराहना

जिला स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन:- व्यापार, विकास और विश्वास का नया अध्याय लिख रहा चेम्बर:-सतीश थौरानी

राजनांदगांव में जिला स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी जी, चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी की उपस्थिति में जुटे प्रदेशभर के व्यापारी, एकजुटता और विकास पर हुई चर्चा

ऐतिहासिक फैसला:-- रायपुर, दुर्ग-भिलाई के साथ अब राजनांदगांव भी बना छत्तीसगढ़ स्टेट कैपिटल रीजन(SCR) का हिस्सा, साथ ही राजनांदगांव में 7.5 एकड़ में स्पोर्ट्स अकादमी एवं स्टेडियम बनाने की हुई घोषणा

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की राजनांदगांव इकाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय व्यापारी महासम्मेलन भव्यता और नई ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष  सतीश थौरानी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष राजनेताओं की गरिमामयी उपस्थिति से क्षेत्रीय व्यापारियों में भारी उत्साह और नया जोश देखने को मिला।       कार्यक्रम में राजनांदगांव इकाई के अध्यक्ष कमलेश बैद ने मुख्य अतिथियों सहित प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारियों और व्यापारी साथियों का आत्मीय स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने राजनांदगांव इकाई की सक्रियता पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने इकाई द्वारा स्थानीय व्यापारियों के हित में किए जा रहे निरंतर कार्यों की खुलकर सराहना की।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने विकसित व्यापार का आधार, चेंबर परिवार के नारे के साथ अपने उद्बोधन में कहा कि आज संस्कारधानी की पावन धरती पर राजनांदगांव इकाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महासम्मेलन हमारी एकता का प्रतीक है जिसमें उपस्थित होकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
मंच पर आसीन हमारे मार्गदर्शक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के सम्मानीय अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी, जिन्होंने अपने दूरदर्शी अनुभवी नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी जी, व्यापारी वर्ग को प्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी मानते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका निराकरण कर समाधान उपलब्ध कराना इनकी विशेषता है। वर्तमान में किसी भी समस्या को फोन के माध्यम से हो या ज्ञापन के माध्यम से उसका तत्काल समाधान करते हैं। मैं प्रदेश के समस्त व्यापारियों की ओर से स्वागत एवं धन्यवाद करता हूं।
श्री थौरानी ने यह भी कहा कि चेंबर की वर्तमान कार्यकारिणी को 1 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस अवधि में छत्तीसगढ़ का व्यापारी वर्ग अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है चाहे वह जीएसटी की जटिलताएं हो जिसे माननीय वित्त मंत्री जी ने स्पष्ट रूप से बताया है। यह बात सत्य है कि मैंने फीफा के उस सॉफ्टवेयर को देखा है जिसमें एक टोल से दूसरे टोल तक कोई छोटी गाड़ी भी निकलती है तो ई वे बिल के माध्यम से जीएसटी ट्रेक कर लिया जाता है जो केंद्र सरकार के विषयांतर्गत आता है। यदि कहीं भी रेड मार्क आता है तो उक्त स्थिति में व्यापारी के पास जीएसटी ऑफिसर आता है तथा यह भी देखा गया है यदि व्यापारी से अनजाने में कोई भूल हो गई है तो उसका समाधान माननीय मंत्री जी के अधीन जितने भी कमिश्नर, ऑफिसर हैं के द्वारा तत्काल रूप से कराया जाता है।

यह अत्यंत ही महत्वपूर्ण विषय था कि जीएसटी रिफॉर्म के समय माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री  निर्मला सीतारमण जी से कोई संस्था राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम बार प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात की हो। जिसकी सूचना माननीया वित्त मंत्री जी द्वारा ट्वीट करके दी गई कि पूरे देश में पहली बार कोई संगठन ”छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज” नॉर्थ ब्लॉक में आया है, जो अपने आप में ही गौरव का विषय है।
उन्होंने आगे बताया कि जीएसटी रिफॉर्म के समय चेम्बर द्वारा जो भी मांग की गई थी उसका 70ः पूरा किया गया है।
चेम्बर लगातार डॉ. रमन सिंह जी एवं  ओ.पी. चैधरी जी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखा है तत्संबंध में मार्गदर्शन करते हुए सुझावों को गंभीरता से लेते हुए हमेशा व्यापारियों के हित में निर्णय लिये हैं जिसके लिए चेम्बर सदैव आभारी रहेगा।

आयोजित जिला व्यापारी महाधिवेशन के मंच से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव में स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स अकादमी बनाने की घोषणा करते हुए साढ़े सात एकड़ की सौगात दी जिससे वहां उपस्थित व्यापारियों में  उमंग की लहर दौड़ पड़ी।
कार्यक्रम में वित्त एवं वाणिज्यिककर मंत्री  ओ.पी. चैधरी जी ने जीएसटी के विषय पर ध्यान आकर्षित किया। जिससे महाधिवेशन का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर बन रहे छत्तीसगढ़ स्टेट कैपिटल रीजन का विस्तार करते हुए इसमें अब राजनांदगांव को भी आधिकारिक तौर पर शामिल करने का बड़ा फैसला लिया है।
इस महत्वपूर्ण घोषणा के साथ ही राजनांदगांव अब रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग और भिलाई के साथ जुड़कर राज्य के सबसे बड़े एकीकृत शहरी और आर्थिक कॉरिडोर का अभिन्न हिस्सा बन जाएगा। महाधिवेशन में व्यापारियों को संबोधित करते हुए डाॅ. रमन सिंह एवं  ओ.पी.चैधरी ने स्पष्ट किया कि राजनांदगांव को एससीआर के दायरे में लाने से इस पूरे क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास को एक नई और वैश्विक पहचान मिलेगी।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और राजनांदगांव के समस्त व्यापारी वर्ग ने इस बड़ी घोषणाओं का स्वागत किया है और इसे राजनांदगांव के औद्योगिक एवं व्यावसायिक इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय बताया है।
जिला व्यापारी महाधिवेशन का द्वितीय चरण पूरी तरह से आधुनिक व्यापारिक तकनीकों और बिजनेस मैनेजमेंट पर केंद्रित रहा। इस तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर के सुप्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रशिक्षक (प्दजमतदंजपवदंस ठनेपदमेे ज्तंपदमत)  अखिल मेदिरत्ता उपस्थित रहे। उन्होंने राजनांदगांव के व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए एक घंटे का एक अत्यंत व्यावहारिक और ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण सत्र लिया।
अपने एक घंटे के इस विशेष सत्र में  अखिल मेदिरत्ता ने व्यापारियों को बताया कि पारंपरिक तरीकों से बाहर निकलकर कैसे मात्र एक साल के भीतर बिजनेस में 100ः की ग्रोथ और मुनाफे (च्तवपिज) में 100ः की वृद्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने डेटा, सही रणनीति और कस्टमर रिटेंशन के कुछ ऐसे अचूक व्यावहारिक मंत्र साझा किए, जिन्हें अपनाकर छोटे और बड़े दोनों प्रकार के व्यापारी अपने टर्नओवर को दोगुना कर सकते हैं।
 उन्होंने कहा कि जब बिजनेस सिस्टम और टेक्नोलॉजी के भरोसे ऑटोमोड पर चलता है, तो व्यापारी रोजमर्रा के छोटे-मोटे कामों से मुक्त हो जाता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि बिजनेसमैन को अपने व्यापार के विस्तार (म्गचंदेपवद), नई प्लानिंग और अपने परिवार के लिए भरपूर समय मिलता है।
उन्होंने व्यापारियों को बहुत ही सरल शब्दों में मार्गदर्शन दिया कि कैसे आधुनिक टूल्स और सही टीम मैनेजमेंट के जरिए वे अपने मौजूदा बिजनेस को बिना अपनी भौतिक उपस्थिति के भी सफलतापूर्वक और तेजी से चला सकते हैं।
महासम्मेलन के दौरान उपस्थित व्यापारियों ने व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न गंभीर विषयों और समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया तथा चेम्बर के आगामी उद्देश्यों को मूर्त रूप देने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की।
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, संरक्षक बलदेव सिंह भाटिया (निदेशक-छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ),सलाहकार संतोष जैन, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेश वासवानी, उपाध्यक्ष- लोकेश चंद्रकांत जैन, अमरदास खट्टर, दिलीप इसरानी, मनीष प्रजापति, जितेंद्र शादीजा, हरिराम तलरेजा, मंत्री-आलोक शर्मा, राजेंद्र पारख, पंकज जैन, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा, राहुल खुबचंदानी, आकाश डुडानी, सांस्कृतिक प्रभारी अनिल जोतसिंघानी, राजनांदगांव इकाई अध्यक्ष कमलेश बैद, अरूण डुलानी महामंत्री, शिव अग्रवाल कोषाध्यक्ष, दुर्ग इकाई अध्यक्ष अनूप गटागट,सदस्य-निखिल पांड्या, रवि सचदेव, सहित राजनांदगांव जिले के सैकड़ों प्रमुख व्यापारी, विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी और चेम्बर के वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।