रजत महोत्सव वर्ष 2025 अंतर्गत मर्दापाल में आयोजित हुआ महतारी मेगा हेल्थ कैम्प
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025 के अंतर्गत 15 अगस्त से 29 अगस्त तक जिले में चल रहे अभियान कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में महतारी मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री अवनी कुमार बिसवाल के मार्गदर्शन में किया गया।
कैम्प में महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों एवं किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही एच.बी. टेस्ट, रक्तदान कार्यक्रम एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना मर्दापाल से सुश्री बबीता एवं श्रीमती मनीषा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल के अधिकारी-कर्मचारी, मिशन शक्ति से श्री उमेश कुमार मरापी एवं माधुरी उसेण्डी, मिशन वात्सल्य से श्री हेमन्त भीम, ग्रामीणजन, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
cg24
