जमीन घोटाले की जांच एक महीने में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी- कन्हैया 

EOW को अब तक नहीं सौंपा गया प्रकरण  सीबीआई जांच से इसीलिए था परहेज

जमीन घोटाले की जांच एक महीने में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी- कन्हैया 

जमीन घोटाले की जांच एक महीने में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी- कन्हैया 
EOW को अब तक नहीं सौंपा गया प्रकरण 
सीबीआई जांच से इसीलिए था परहेज
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने भारतमाला प्रोजेक्ट जमीन घोटाले की जांच पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि सरकार विधानसभा में घोषणा  के एक महीने बाद भी ईओडब्ल्यू को मामला नहीं दे सकी है ,इसलिए स्पष्ट है घोटालेबाजों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है । 
    श्री अग्रवाल ने कहा कि सैकड़ो करोड़ के जमीन घोटाले के मामले में विधानसभा में चर्चा के दौरान भी अनेकों बार विधानसभा अध्यक्ष को टिप्पणी करनी पड़ी थी । राजस्व मंत्री ,उनके विभाग के अफसर और जमीन घोटाला करने वाले भू माफियाओं के बीच की सांठगांठ के चलते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी । उन्होंने कहा कि सरकार आरोपियों को बचाने मामले की सीबीआई जांच नहीं करा रही है ।
      प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल में कहा कि जांच के प्रारंभिक चरण में 400 करोड़ का घोटाला सामने आ चुका है जबकि सैकड़ो गांव की जमीनों के मुआवजे की अभी जांच होना बाकी है ।। ऐसी स्थिति में धीमी जांच प्रक्रिया एक तरह से मामले को शिथिल करने और आरोपियों को बचाने के लिए समय प्रदान करने जैसा महसूस होती है ।