भूपेश बघेल ने ट्वीट से कहा- उजाड़ दिया.. जंगल उजाड़ दिया.देखकर मन सिहर गया.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ होते हुए लैलूंगा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और जनहित के मुद्दों पर अपनी बात रखी। बघेल ने केंद्र सरकार पर जनसुनवाई रोकने का आरोप लगाया और अडानी के जंगल कटाई प्रकरण पर तीखे सवाल उठाए।
उजाड़ दिया.. जंगल उजाड़ दिया.

देखकर मन सिहर गया. मुड़गाँव में ग्रामीणों के दुःख और ग़ुस्से की मिश्रित भावना का आज गवाह बना.
2000 से अधिक पुलिसकर्मियों की घेराबंदी
अडानी समूह के कर्मचारियों की उपस्थिति और शासन-प्रशासन के संरक्षण में 1500+ पेड़ों पर आरी चला दी गई.
cg24
