भीषण गर्मी को देखते हुये ग्रीष्म कालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाय - दीपक बैज

भीषण गर्मी को देखते हुये ग्रीष्म कालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाय - दीपक बैज
भीषण गर्मी को देखते हुये ग्रीष्म कालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाय - दीपक बैज

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से मांग किया है कि भीषण गर्मी को देखते हुये स्कूलों का ग्रीष्म कालीन अवकाश 30 जून तक बढ़ाया जाये तथा स्कूल 1 जुलाई से शुरू किया जाये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस समय प्रदेश में तापमान 45 डिग्री के आसपास है। ऐसे में बच्चों का स्कूल 15 जून से खोलने पर उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हमारी सरकार से मांग है कि मासूम बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुये तत्काल छुट्टी बढ़ाने की घोषणा किया जाना चाहिये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गर्मी एवं लू के कारण लोग सुबह 8 बजे के बाद घर से निकलने में परहेज कर रहे। ऐसे में बच्चों को स्कूल बुलाना उचित नहीं होगा। सरकार इस संबंध में तत्काल निर्णय ले।