कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत 4 दिन के प्रवास पर 6 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आ रहे है। वे 7 अक्टूबर से तीन दिन के बस्तर प्रवास पर रहेंगे। कल कांकेर में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च में भाग लेंगे तथा वे जगदलपुर, दंतेवाड़ा भी जायेंगे, दंतेश्वरी माई के दर्शन कर आर्शिवाद भी लेंगे तथा वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत दंतेवाड़ा से हितालकुडुम सातधार जायेंगे, वहां पर बोधघाट परियोजना के प्रभावितों से मुलाकात करेंगे तथा 9 अक्टूबर को वे जगदलपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे तथा उसी दिन रात को वापस आकर रायपुर से 9 बजे दिल्ली रवाना होंगे।


