पटवारियों के आंदोलन को समर्थन देने माना तूता धरना स्थल पहुंचें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, सरकार से मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की

पटवारियों के आंदोलन को समर्थन देने माना तूता धरना स्थल पहुंचें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, सरकार से मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की

पटवारियों के आंदोलन को समर्थन देने माना तूता धरना स्थल पहुंचें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, सरकार से मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत पटवारी संघ के समर्थन में पूर्व विधायक विकास उपाध्याय माना तूता स्थित धरना स्थल पहुंचें। इस दौरान वे हड़ताल पर बैठे पटवारी साथियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुनेंतथा उनके आंदोलन को अपना समर्थन दिया।

विकास उपाध्याय का कहना है कि पटवारी राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक आम जनता के जमीन संबंधी कार्यों, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में पटवारियों की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद यदि उन्हें अपनी जायज मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर आंदोलन करना पड़ रहा है, तो यह सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि पटवारियों की समस्याओं और लंबित मांगों का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। सरकार को कर्मचारियों की आवाज दबाने अथवा उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के बजाय उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना चाहिए। पटवारियों की हड़ताल के कारण आम जनता, किसानों और विद्यार्थियों को भी राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कर्मचारियों, किसानों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है। पटवारी भी हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनकी जायज मांगों के समर्थन में उनकी आवाज बुलंद करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि पटवारी संघ की सभी जायज मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि पटवारियों की हड़ताल समाप्त हो और आम जनता को हो रही परेशानियों से राहत मिल सके।