विदेशी मुद्रा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार

विदेशी मुद्रा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार

विदेशी मुद्रा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विदेशी मुद्रा के नाम पर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले फरार अंतर्राज्यीय आरोपी अमन शर्मा को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

यह मामला थाना तेलीबांधा क्षेत्र का है, जहां टूर एंड ट्रैवल्स व्यवसायी को विदेशी मुद्रा विनिमय के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया था। आरोपी द्वारा प्रार्थी को झांसे में लेकर 18,000 यूएस डॉलर एवं 2,000 जीबीपी (भारतीय मुद्रा लगभग 19,47,400 रुपये) लेकर फरार हो गया था।

हरदीप सिंह होरा, निवासी गुरुनानक नगर, तेलीबांधा, रायपुर द्वारा तेलीबांधा थाने में की गई शिकायत के अनुसार, 1 मार्च 2026 को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से स्वयं को हर्षित अग्रवाल बताने वाले व्यक्ति ने अमेरिका एवं लंदन में होटल बुकिंग के नाम पर संपर्क किया। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से 2 मार्च 2026 को करेंसी टॉवर स्थित कार्यालय में बुलाकर विदेशी मुद्रा के बदले भारतीय रकम देने का झांसा दिया गया और धोखाधड़ी कर रकम लेकर फरार हो गया।

प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों –

प्रोसेनजित चक्रवर्ती (पश्चिम बंगाल)

मयंक शर्मा (हरियाणा/लखनऊ)

को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से 4,50,000 रुपये नगद एवं घटना से संबंधित मोबाइल फोन जप्त किए गए थे।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी अमन शर्मा की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर उसे पश्चिम बंगाल के 24 परगना क्षेत्र में लोकेट किया गया। तत्पश्चात टीम को रवाना कर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

आरोपी अमन शर्मा ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अपने रिश्तेदारों एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर देश के विभिन्न राज्यों में इसी प्रकार की ठगी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।

आरोपियों द्वारा अब तक महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश एवं उत्तरप्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 22 घटनाओं को अंजाम देते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये की ठगी करना सामने आया है।

प्रकरण में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) एवं 111 बी.एन.एस. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी अमन शर्मा के कब्जे से एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी मयंक शर्मा उसका सगा भाई है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है एवं उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य राज्यों की पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर जानकारी साझा की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी 

अमन शर्मा, पिता – प्रदीप शर्मा, उम्र 18 वर्ष 03 माह

स्थायी पता – ब्राम्हणों का मोहल्ला, कोशली, थाना रेवाड़ी, जिला रेवाड़ी (हरियाणा)

वर्तमान पता – अलाया अपार्टमेंट, मॉल एवेन्यू रोड, थाना हुसैनगंज, लखनऊ (उ.प्र.)

cg24news.in