मधुमेह मरीजों को बताए स्वस्थ रहने के गुर, बच्चों को पौष्टिक आहार देने सलाह

मधुमेह मरीजों को बताए स्वस्थ रहने के गुर, बच्चों को पौष्टिक आहार देने सलाह
 
शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई-तीन के हेल्थ 
एंड वेलनेस सेंटर देवबलौदा में लगाया स्वास्थ्य शिविर
 

भिलाई। निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर-9 की टीम भिलाई सहित दुर्ग जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज दानी के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा सहयोगी मरीजों उपचार कर लोगों को लाभ पहुंचा रहा है।
इसी कड़ी में विकास खंड पाटन के शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई-तीन के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर देवबलौदा में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
बीईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि शिविर में कुल 96 लोगों का पंजीकरण किया गया उच्च रक्तचाप ओर डायबिटीज टाइप-2 और नवजात शिशुओं की विशेष स्क्रीनिंग की गई। जिसमें 6 मरीज उच्च रक्तचाप और 10 मरीज टाइट 2 डाइबिटीज के मरीज मिले हैं। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग में माताओं को बच्चों को स्तनपान के बाद बच्चों को डकार दिलाने की विधि बताई गई।
डा ए एल बेंजामिन ने बताया कि बच्चों में चर्म रोग और बुखार सर्दी-जुकाम वायरल फीवर के मरीज मिले। जिसके लिए दवा देकर साफ सफाई और ताजा भोजन करने और स्वाद अनुसार व्यंजन बनाकर बच्चों को देने बताया गया ताकि बच्चों को बाहरी बिकने वाली चीजें से बचाए जा सके।
उन्होंने माताओं को बताया कि सूजी के अलग-अलग व्यंजन में हलवा,उपमा,खीर बनाकर अलग-अलग दिन दें, जिससे बच्चों में खानपान के प्रति रुचि बनी रहे। उसी तरह अन्य साग सब्जी और बेसन को अलग-अलग स्वरूप में बनाकर देने से बच्चों में रुचि रहेगी। बीईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि महिला और पुरुष रोग में कमर दर्द और कमजोरी एनीमिया सामान्य रूप से मिले हैं। जिसका प्रमुख कारण कुपोषण , अच्छा पौष्टिक आहार की कमी है। चर्म रोग को लेकर वर्षा ऋतु में नमी ओर गीलेपन से बचाव जरूरी है।
कपड़े सुखा कर और प्रेस करके पहने जिससे फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सकता है। इस समय फंगल इंफेक्शन व्यापक रूप ले रहा है। तालाब के पानी में नहाने से बचना चाहिए। डॉ बेंजामिन ने कहा स्वच्छता को हर स्तर पर अपनाए ताजा भोजन करें, प्रतिदिन स्नान करे बच्चों में व्यावहारिक स्वच्छता जरूर सीखना चाहिए।
शिविर में फार्मासिस्ट सोशन जेकब, नर्सिंग सिस्टर प्रभा सेमवाल, शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई-3, सीनियर कंसल्टेंट एल एच व्ही आर विश्वास देवबलौदा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका देविला चंद्राकर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कुमेश साहू और रजिस्ट्रेशन में मंसूर अली ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की।